☜ Click Here to Star Rating



कोटा में आए बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूनिया पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के पर्ची बदलेगी की बयान पर पलटवार करते हुए सतीश पूनिया ने कहा कांग्रेस की पर्ची तो राजस्थान व हिंदुस्तान की जनता ने बदल दी। कांग्रेस के लोगों की बौखलाहट, उनकी परेशानी, च

.

विधानसभा में कैमरे को लेकर विवाद पर उन्होंने कहा की बहुत ही स्तरहीन टिप्पणी की है। जिन चीजों का कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है। केवल नॉरेटिव सेट करना लोगों में भ्रम पैदा करना। यही काम कांग्रेस का देश और प्रदेश में बचा है। ये बेबुनियाद सी बातें हैं।

बिहार चुनाव पर उन्होंने कहा कि एक जमाना था जब हम रेडियो व टीवी पर सुनते थे। बिहार अराजकता की गिरफ्त में था। विकास कोसों दूर था। जब से एनडीए सरकार का आगमन हुआ है। वाजपेई से लेकर मोदी जी तक बिहार में नीचे तक विकास व कानून व्यवस्था दोनों दुरुस्त हुई है। बिहार की जनता राष्ट्रीय मुद्दों पर मतदान करेगी। इंडी गठबंधन केवल बयानों तक सीमित है। वोट चोरी के मामले पर उन्होंने कहा कि इस देश में राजनीतिक तौर पर किसी को पूछे, तो चोरी का सारा रिकॉर्ड रजिस्टर्ड तरीके से कांग्रे स पार्टी के नाम है। चोरी के सारे काम कांग्रेस पार्टी के हैं। वोट चोरी का बयान भारत, संविधान व लोकतंत्र के खिलाफ है। क्योंकि चुनाव आयोग या लोकतंत्र प्रदत्त संस्था वो निरपेक्ष रूप से काम करती है। उसे पर इस तरीके की टिप्पणी गैर जिम्मेदाऱाना बयान है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading