![]()
भिरानी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
हनुमानगढ़ जिले की भिरानी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भिरानी पुलिस ने एक हेरोइन सप्लायर और एक मारपीट व आगजनी मानने में वांछित को गिरफ्तार किया है।
पहले मामले में थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कृष्ण कुमार उर्फ कालू को गिरफ्तार किया। कृष्ण कुमार श्रीगंगानगर के मोची मोहल्ला में रहता है।
आरोपी के खिलाफ 2012 में प्लाट विवाद में मारपीट और आगजनी के दो अलग-अलग मामले दर्ज थे। वह पिछले एक साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर भादरा कोर्ट में पेश किया।
दूसरे मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित तस्कर रवींद्र उर्फ रवि को गिरफ्तार किया। रवींद्र फतेहाबाद जिले के भट्टू का रहने वाला है। यह मामला 3 अगस्त 2025 का है।
इस मामले में पुलिस पहले जावेद खान को 6.57 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ चुकी है। पूछताछ में जावेद ने बताया था कि उसने यह हेरोइन रवींद्र से खरीदी थी। इसके बाद पुलिस ने रवींद्र को गिरफ्तार कर लिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments