जयपुर से दरगाह जियारत के लिए सवारी लेकर आए टैक्सी ड्राइवर के कार में रखे मोबाइल व साढे़ पांच हजार की नकदी चोरी हो गई। वारदात देहली गेट के पास हुई और आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पीड़ित ड्राइवर ने गंज थाने में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच में ज
वैशाली नगर निवासी राजेश ने बताया-वह अपनी टैक्सी कार से सवारी लेकर अजमेर आया और देहली गेट पर सवारी उतार रहा था। इस दौरान कार के आगे के शीशे खुले हुए थे और कार के आगे रखे गए साढे़ पांच हजार नकद व पन्द्रह हजार नकद चुरा कर एक युवक ले गया। वह पतला सा एक युवक था और उसकी दाढी थी। वारदात कर भाग गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत मिलने के बाद आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
………….
पढें ये खबर भी….
पीटीआई सस्पेंड, लाडनूं बीईईओ कार्यालय लगाया:RPSC एग्जाम में कंट्रोल रूम अधिकारी बनकर किया था फोन

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में कंट्रोल रूम का अधिकारी बन अनुपस्थित वीक्षक की जानकारी मांगने के मामले में गठित जांच कमेटी ने वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक ओमप्रकाश टांक को दोषी मानते हुए निलम्बित कर दिया है। वहीं एक अन्य शिक्षक की जांच रिपोर्ट आना अभी बाकी है। पूरी खबर पढ़ें
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments