![]()
800 ग्राम अफीम के साथ भीलवाड़ा का तस्कर जैतसर में गिरफ्तार।
श्रीगंगानगर में जैतसर पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 859 ग्राम अफीम बरामद हुई है।
जैतसर थाने के कार्यवाहक थानाधिकारी और राजियासर थाना एसआई सुखपाल सिंह अपनी टीम के साथ स्वरूपसर सड़क मार्ग पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह छिपने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो एक थैली में लिपटी अफीम मिली।
पूछताछ में पता चला कि आरोपी का नाम कार्तिक (24) है। वह भीलवाड़ा के अकोला का रहने वाला है। कार्तिक ने बताया कि वह मध्य प्रदेश से अफीम लेकर आया था। उसकी योजना इसे आसपास के गांवों में बेचने की थी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम में कॉन्स्टेबल विजय कुमार, राजेंद्र, नरेंद्र कुमार और योगराज शामिल थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments