जयपुर गुरुवार से चार अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स का गवाह बनेगा।
जयपुर गुरुवार से चार अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स का गवाह बनेगा। जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (JIFF) और आर्यन रोज फाउंडेशन की ओर से आयोजित यह दो दिवसीय आयोजन 28 और 29 अगस्त को रयान इंटरनेशनल स्कूल, वीटी रोड, डॉल्फ़िन हाई स्कूल, प्रताप नगर, वर्धमा
इन फेस्टिवल्स में 8वां आर्यन इंटरनेशनल चिल्ड्रन्स फिल्म फेस्टिवल ऑफ जयपुर (AICFF) 2025, 10वां सिक्सटीन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स (16IFF) 2025, कल्चर एंड टूरिज्म फिल्म फेस्टिवल (CTFF) और वर्ल्ड स्टूडेंट फिल्म फेस्टिवल (WSFF) शामिल हैं।

इनमें भारत, फ्रांस, ब्रिटेन, जापान, सर्बिया सहित कई देशों की फिल्में शामिल होंगी।
आर्यन इंटरनेशनल चिल्ड्रन्स फिल्म फेस्टिवल ऑफ जयपुर के घोषित अवॉर्ड्स
- बेस्ट शॉर्ट एनिमेशन: बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड सीजन 1- एपिसोड 6 (भारत)
- स्टूडेंट शॉर्ट एनिमेशन: मेमोरी रेंटल स्टोर (फ्रांस, निर्देशक – क्युन्ग्लिंग किम)
- बेस्ट शॉर्ट फिक्शन: द लॉस्ट गोट (चीन, निर्देशक – शुआई वांग)
- बेस्ट फीचर फिक्शन: क्लोज्ड गेट (तमिल, निर्देशक – नरेश कुमार)
- बेस्ट एनिमेशन फीचर: होला फ्रीडा (फ्रांस, निर्देशक – एंड्रे कादि)
- बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर: द डिवाइन हसल (भारत, निर्देशक – सोनाली राजकुमार देवनानी)

इस आयोजन का विशेष आकर्षण 2 से 7 मिनट फिल्म मेकिंग प्रतियोगिता है।
सिक्सटीन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स के अवॉर्ड्स
- बेस्ट फीचर फिक्शन: अबाउट पीपल अबाउट वार (रूस, निर्देशक – दिम्त्री)
- बेस्ट शॉर्ट एनिमेशन: चारदाक (सर्बिया, निर्देशक – मिलेटा पोस्टिक)
- बेस्ट एनिमेशन फीचर: ड्रैगन हार्ट (जापान, निर्देशक – इसामू)
- बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री: द ब्लीडिंग टाइड (भारत, बंगाली, निर्देशक – इप्शिता भट्टाचार्य)
- बेस्ट शॉर्ट फिक्शन: द सिल्वर लाइनिंग (ब्रिटेन, निर्देशक – माइक अलटोफ्ट)
पहले दिन दिखाई जाने वाली फिल्में
फेस्टिवल के पहले दिन बाहुबली द क्राउन ऑफ ब्लड सीजन 1 एपिसोड 6, वेयर आई बिगिन, डेड ड्रॉप, बिफोर द डॉन, झूठन, थैंक यू जिंदगी, लीजेंड ऑफ हनुमान, जयपुर ऐज अ कल्चर कैपिटल, मेमोरी रेंटल स्टोर, द ब्लीडिंग टाइड, बार्बी डॉल, डंडेलिओंस गर्ल आदि फिल्में स्क्रीन होंगी। इनमें भारत, फ्रांस, ब्रिटेन, जापान, सर्बिया सहित कई देशों की फिल्में शामिल होंगी।
2 से 7 मिनट फिल्म मेकिंग प्रतियोगिता
इस आयोजन का विशेष आकर्षण 2 से 7 मिनट फिल्म मेकिंग प्रतियोगिता है, जिसमें देशभर के 29 स्कूलों और 9 कॉलेजों से 42 फिल्मों की एंट्री हुई है, जिनमें से 38 फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी। इन शॉर्ट फिल्मों में विद्यार्थियों ने कला, संस्कृति और समसामयिक विषयों को रचनात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया है। इस प्रतियोगिता की अवार्ड सेरेमनी और प्रमाणपत्र वितरण अक्टूबर में होगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments