☜ Click Here to Star Rating



एसबीआई के जोधपुर स्थित प्रशासनिक कार्यालय पहुंचने पर नवनियुक्त महासचिव सोलंकी सहित अन्य पदाधिकारियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

भारतीय स्टेट बैंक की वर्कमैन यूनियन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन (SBISA) जयपुर सर्किल में ऐतिहासिक नेतृत्व परिवर्तन करते हुए महासचिव पद की जिम्मेदारी जोधपुर के जुझारू और समर्पित कॉमरेड भवानीसिंह सोलंकी को सौंपी गई है। जोधपुर से पहली बार किसी क

.

नवीन मनोनयन के अनुसार, उप महासचिव के रूप में जोधपुर प्रशासनिक कार्यालय से देवेंद्र कुमार को मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही, एमसीजी के सहायक महासचिव पद पर संपतसिंह गहलोत की नियुक्ति हुई है। जोनल सचिव पद की जिम्मेदारी सपना संखला, किरण सोलंकी, धीरज चौहान और महेंद्र कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों को दी गई है।

नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों के जोधपुर पहुंचने पर प्रशासनिक कार्यालय, शास्त्रीनगर में स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एसोसिएशन के सदस्य एवं बैंक कर्मचारी मौजूद रहे, जिन्होंने सभी पदाधिकारियों को पुष्पमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया।

संघर्ष, एकता और समर्पण का सम्मान

महासचिव भवानीसिंह सोलंकी ने इस मौके पर वरिष्ठ साथी महेश विश्नोई, पीके व्यास सहित सभी कर्मचारियों और साथियों का आभार प्रकट किया और कहा कि एसोसिएशन की एकजुटता व कर्मचारी हित सबसे पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नवगठित टीम, सदस्यों के कल्याण और हक के लिए निरंतर सक्रिय रहेगी। संगठन के उप महासचिव देवेंद्र कुमार ने भी कर्मचारियों को साथ लाकर संगठन को और मजबूत करने की बात कही।

कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की प्रदेश में 1562 शाखाओं में स्टाफ एसोसिएशन के 8354 सदस्य हैं और इन सभी नेतृत्व करने की जिम्मेदारी जोधपुर को मिली है, ये हम सभी के लिए गर्व का विषय है। इन्होंने संगठन की भूमिका, कर्मचारियों की चुनौतियां और समाधान पर विचार प्रस्तुत किए। समापन में नवगठित समिति ने सदस्यों के विश्वास और समर्थन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया व भविष्य में मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

समारोह में वरिष्ठ साथी भी रहे मौजूद

इस अवसर पर कॉमरेड राजेंद्र कच्छवाहा, निर्मल गहलोत, देवेंद्र घारू, विजेंद्र पंवार, सुभाष चौधरी, संपत गहलोत, मोहित कच्छवाहा, पुनीत कच्छवाहा, राजेश्वर देवड़ा, गजेंद्र, नेमीचंद, मुकेश सांखला, धर्मेंद्र जोशी, बंशीलाल, शायर सिंह, गुलाब चानगरा सहित कई साथी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर संगठन की मजबूती और पारदर्शिता को पूरे मंडल में लागू करने का संकल्प लिया।

संगठन की नई ऊर्जा और दिशा

SBISA जयपुर मंडल के लिए यह नियुक्ति संगठन में नई ऊर्जा और दिशा का संकेत है। भवानी सिंह सोलंकी ने कहा कि वे बैंक और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे और जोधपुर की पारदर्शी कार्यशैली को पूरे मंडल में लागू करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी साथियों से आह्वान किया कि वे जयपुर या कहीं भी आवश्यकता पड़ने पर इसी एकता के साथ उनके साथ खड़े रहें।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading