☜ Click Here to Star Rating



.

रमक झमक के भैरव तुम्बड़ी महोत्सव में रविवार को मोतिमानस भवन में 31 भैरव भक्तों को सम्मानित किया गया। एक को छोटू ओझा स्मृति अलंकरण भैरव तुम्बड़ी प्रदान की गई। रमक झमक के राधे ओझा ने बताया कि सियाणा धाम, कोडाणाधाम, तौलियासर मेले में सेवा कार्य से जुड़े 31 श्रद्धालुओं का सम्मान किया गया। भैरव पुजारियों के रूप में 87 वर्षीय जमुना देवी शर्मा, मघेज सिहं, कानू सिंह, बहादुर सिंह को शॉल,श्रीफल, ओपरणा, भैरव तुम्बड़ी किताब एवं अभिनन्दन पत्र भेंट कर सम्मानित किया। भैरव मूर्ति का श्रृंगार करने के लिए हरगोपाल चुरा व सुनील किराड़ू लालजी,भजन गायन, लेखन, संगीत व एलम्बम बनाने के लिए बीआर पुरोहित, लोकेश चुरा व बाबूलाल छंगाणी, चिकित्सा सेवा के लिए आनन्दन ओझा व गिरिराज छंगाणी, प्रथम तैल कावड़ के लिए कोलकाता के गणेश ओझा चौथाणी, मूर्ति निर्माण के लिए कलाकार कैलाश ओझा आदि को सम्मान दिया गया। भैरव एक्सप्रेस का प्रथम प्रकाशन कर भैरव मेले जुड़ी जानकारी संकलित करने के लिए लेखक विमल छंगाणी एवं एस एन जोशी को सम्मानित किया गया।

तुम्बड़ी सम्मान समारोह के अतिथि संत भावनाथ महाराज, ईश्वर सिंह सांखला, आशा आचार्य, रामकंवरी ओझा एवं ईश्वर महाराज, रमक झमक अध्यक्ष एवं भैरव साधक प्रहलाद ओझा एवं कार्यक्रम अध्यक्ष रतना महाराज ने रमक झमक ओपरणा, पुस्तक व अभिनन्दन पत्र भेंट कर उन्हें सम्मानित क़िया। विशिष्ट सेवा सम्मान पण्डित गेवचन्द भादाणी को दिया गया। अलंकरण अभिनन्दन पत्र का वाचन श्याम सुंदर छंगाणी ने किया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading