![]()
दौसा में बयाना विधायक की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया।
भरतपुर जिले के बयाना-रूपबास विधायक डॉ. ऋतु बनावत सड़क हादसे में बाल-बाल बच गई। हालांकि उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा शुक्रवार सुबह जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर सिकंदरा थाना क्षेत्र में कैलाई गांव के पास हुआ। जहां हाइवे के कट से जुगाड़ के अचानक टर्न कर
दरअसल, विधायक डॉ. ऋतु बनावत जयपुर से भरतपुर की ओर जा रही थी कि हाइवे पर बने कट पर एक जुगाड़ अचानक टर्न कर रोड क्रॉस कर विधायक की तेज स्पीड़ कार के सामने आ गया। जिसे देख कार ड्राइवर ने पॉवर ब्रेक से गाड़ी को नियंत्रित किया, इसके बावजूद कार का एक हिस्सा जुगाड़ से टकरा गया। टक्कर में कार की हैडलाइट व बोनट क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। विधायक ने जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश को घटनाक्रम की सूचना देकर आगे के लिए रवाना हो गई।
विधायक के पति और भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ऋषि बंसल ने बताया कि वे रात को ही बयाना से जयपुर पहुंचे थे, लेकिन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरिराज तिवारी के निधन की सूचना मिलने पर जयपुर से बयाना जा रहे थे। कैलाई मोड़ पर सिकंदरा की तरफ से जा रहे एक जुगाड़ चालक ने जयपुर की ओर से आ रही कार को बिना देखे ही अचानक कट मार दिया।
सिकंदरा टोल से पहले कार का भीषण एक्सीडेंट होने से बाल-बाल बच गए। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने भी पहुंचकर घटना की जानकारी ली, लेकिन इससे पहले विधायक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के अंतिम संस्कार के लिए रवाना हो गई। विधायक ने आईजी से हाइवे पर तेज रफ्तार चलने वाले अवैध वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments