आईआईटी में शिलान्यास के समय मौजूद अतिथि।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर में नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से संस्थान की फेज़ 3B कैम्पस विकास परियोजना का औपचारिक शिलान्यास किया। इस परियोजना पर ₹672.89 करोड़ की राशि खर्च होगी। इससे आईआईटी जोधपुर का शैक्षणिक, शोध और आवासीय तंत्र और भी मज
इस चरण में एक लेक्चर हॉल, नया शैक्षणिक ब्लॉक, प्रशासनिक भवन और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी पार्क का निर्माण शामिल है। आवासीय सुविधाओं के तहत तीन छात्रावास (640 कक्ष), 150 कमरे वाला विज़िटर हॉस्टल, एक डाइनिंग हॉल, छह टाइप-बी आवासीय ब्लॉक (96 फ्लैट्स प्रत्येक) और पाँच टाइप-सी आवासीय ब्लॉक (80 फ्लैट्स प्रत्येक) का विकास होगा।
आईआईटी जैसे संस्थान भारत की शान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इस अवसर पर कहा- आईआईटी जैसे संस्थान भारत की शान हैं और विकसित भारत के सपनों के स्तंभ हैं। नए विश्व-स्तरीय शैक्षणिक, शोध एवं आवासीय ढांचे के साथ, ये संस्थान न केवल भविष्य के वैज्ञानिकों और नवप्रवर्तकों को तैयार करेंगे बल्कि तकनीकी आत्मनिर्भरता और वैश्विक नेतृत्व की दिशा भी तय करेंगे। यह शिलान्यास हमारे नए भारत की ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव है, जहाँ प्रतिभा, तकनीक और परंपरा मिलकर उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करते हैं।

कार्यक्रम में मौजूद फैकल्टी, कर्मचारी और स्टूडेंट।
इस अवसर परआईआईटी जोधपुर के निदेशक प्रो. अविनाश के. अग्रवाल ने कहा- यह हमारे लिए गर्व का क्षण है कि फेज़ 3B विकास परियोजना का शिलान्यास माननीय प्रधानमंत्री द्वारा हुआ। ₹672.89 करोड़ की इस परियोजना से हमारा कैम्पस विश्व-स्तरीय शैक्षणिक, आवासीय और नवाचार सुविधाओं से सुसज्जित होगा, जो सहयोग, सृजनशीलता और समग्र विकास को प्रोत्साहित करेगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति और विकसित भारत के विज़न से प्रेरित यह कदम हमारे संस्थान की प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा।
आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम मुख्य अतिथि माननीय सांसद राजेंद्र गहलोत ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आईआईटी जोधपुर के फेज़ 3B विकास परियोजना का शिलान्यास शिक्षा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक क्षण है। ₹672.89 करोड़ के इस निवेश से न केवल भव्य भवन बनेंगे, बल्कि यह ज्ञान और नवाचार की नई नींव भी रखेगा, जो युवा पीढ़ी को सशक्त बनाएगा और आत्मनिर्भर भारत 2047 की दिशा में तेजी लाएगा। मैं प्रधानमंत्री और भारत सरकार का आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने इस राष्ट्रीय महत्व की परियोजना को सफल बनाया।
यह शिलान्यास समारोह आईआईटी जोधपुर के लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया गया, जहां फैकल्टी, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बने।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments