☜ Click Here to Star Rating


बाड़मेर में हैंडीक्राफ्ट बिजनेसमैन की पत्नी की हत्या कर दी गई। बिजनेसमैन ने दो शादी कर रखी है। पहली पत्नी जोधपुर में रहती है। दूसरी घर पर रहती थी। घटना के समय दूसरी पत्नी ममता (37) घर पर अकेली थी। उसके चारों बच्चे स्कूल गए हुए थे।

.

शाम 5 बजे बच्चे घर पहुंचे तो ममता कमरे में लहूलुहान हालत में पड़ी हुई थी। बड़े बेटे ने आसपास के लोगों को बुलाया। सूचना पर दो घंटे बाद सेड़वा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। एफएसएल और एमओबी टीमों ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए।

पुलिस ने शव को चौहटन हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। कारोबारी बीजाराम ने अपने भतीजे मदनलाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है। बीजाराम का आरोप है कि मदनलाल ने ही ममता की हत्या की है।

घटना सेड़वा थाना क्षेत्र के भंवार सुथारों की ढाणी में सोमवार शाम 5 बजे की है। ममता के पति बीजाराम (60) की जोधपुर में हैंडीक्राफ्ट की फैक्ट्री है। वह पहली पत्नी के साथ ज्यादा वहीं पर रहता है।

घटनास्थल पर एसपी नरेंद्र सिंह मीना, डीएसपी मदनसिंह मय पुलिस जाब्ता पहुंचा। बारीकी से पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

घटनास्थल पर एसपी नरेंद्र सिंह मीना, डीएसपी मदनसिंह मय पुलिस जाब्ता पहुंचा। बारीकी से पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

पति ने कर रखी है 2 शादी एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि भंवार सुथारों की ढाणी निवासी बीजाराम की जोधपुर में हैंडीक्रॉफ्ट की फैक्ट्री है। बीजाराम की 40 साल पहले शादी हुई थी। पहली पत्नी से उसके तीन लड़कियां हैं। पहली पत्नी अपनी बेटियों के साथ जोधपुर में रहती है। बेटे की चाह में बीजाराम ने 18 साल पहले बालोतरा के जसोल की रहने वाली ममता से दूसरी शादी की थी। ममता के चार लड़के हैं। बड़ा बेटा 14 साल का है।

ममता अपने चारों बेटों के साथ गांव में रहती थी। सोमवार को ममता के चारों बेटे स्कूल गए हुए थे। वह घर पर अकेली थी। शाम 6 बजे बच्चे जब स्कूल से घर पर लौटे तो ममता खून से लथपथ मृत हालत में जमीन पर पड़ी थी। दीवार पर खून था। ममता का सिर भी फटा हुआ था। यह देख बच्चे चीखने लगे।

भागकर आसपास के लोगों को बुलाया। स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सेड़वा थानाधिकारी दीपसिंह मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचे। वहीं प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ममता का सिर दीवार पटका गया है, जिससे गंभीर चोट लगने से ममता की मौत हुई है।

घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग इकट्‌ठे हो गए।

घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग इकट्‌ठे हो गए।

रात में ही जोधपुर से गांव आया कारोबारी

पुलिस की सूचना पर कारोबारी बीजाराम रात में ही गांव पहुंचा। पत्नी का शव देख बिलख पड़ा। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव बीजाराम को सौंप दिया। बेटी की मौत की सूचना मिलते ही ममता के माता-पिता पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे।

ममता के परिजनों का कहना है कि मेरी बेटी की हत्या की गई है। पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करे। वहीं पुलिस ने बीजाराम के भतीजे मदनलाल को हिरासत में लिया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading