☜ Click Here to Star Rating


सोमवार आधी रात ससुराल वालों ने लाठी-डंडे से हमला बोल दिया था। इसमें करीब 7 लोग घायल हुए हैं।

अजमेर में दो सगी बहनों की बोलेरो से कुचलकर हत्या कर दी गई। भतीजे के सुसराल वालों ने लाठी-डंडों से मारपीट के बाद दोनों को गाड़ी से टक्कर मार दी। हमले में परिवार के 7 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका जेएलएन हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। मामला सोमवार देर रात

.

सिविल लाइन थाना प्रभारी शंभूसिंह ने बताया- बोलेरो की टक्कर से कायड़ तिराहा की रहने वाली मीनाक्षी बंजारा (30) और पिंकी बंजारा (25) की मौत हुई है। उनके भतीजे ईश्वर बंजारा (30) ने हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

सोमवार देर रात अजमेर में हुई दो बहनों की हत्या के बाद चीख-पुकार मच गई।

सोमवार देर रात अजमेर में हुई दो बहनों की हत्या के बाद चीख-पुकार मच गई।

लाठी-डंडे से सोते परिवार पर किया हमला भतीजे ईश्वर ने रिपोर्ट में बताया कि उसका अपनी पत्नी रीना (25) से विवाद चल रहा है। वह तीन महीने पहले घर छोड़कर अपने पीहर (किशनगढ़) रहने चली गई थी। उसे घर लाने के लिए 4 अक्टूबर को भी ससुराल वालों से बात की थी लेकिन वे नहीं माने। इस दौरान झगड़ा भी हुआ था।

परिवार की दो महिलाओं की हत्या के बाद शोक मनाती महिलाएं।

परिवार की दो महिलाओं की हत्या के बाद शोक मनाती महिलाएं।

भतीजे ने बताया- सोमवार रात करीब 12.30 बजे पिकअप और कार में मेरा ससुर छोटू लाल, साला मुकेश, चाचा ससुर हेतराम और 7-8 अन्य लाठी-डंडे लेकर हमारे घर आए। उस समय मैं और मेरा परिवार सो रहा था।

ससुराल वालों ने आते ही सोते लोगों पर लाठी-डंडों से वार करना शुरू कर दिया। बचाव के लिए वे भागने लगे। इस दौरान मेरी दोनों बुआ को बोलेरो से टक्कर मार दी। दोनों को जेएलएन हॉस्पिटल लेकर गए, जहां दोनों की मौत हो गई।

हॉस्पिटल में मौजूद ईश्वर के घायल परिजन।

हॉस्पिटल में मौजूद ईश्वर के घायल परिजन।

जान से मारने की कोशिश हमले में घायल सलमान (मृतकों का भाई) ने बताया- हमलावरों ने हमें जान से मारने की भी कोशिश की। परिवार के ईश्वर, रेखा (60), कल्पेश (17), साजन (22), अनिल (23), धारा (60) भी घायल हो गए, उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीआई शम्भू सिंह ने बताया- ईश्वर की पत्नी किशनगढ़ की रहने वाली है। उसकी बहन की शादी भी किशनगढ़ में हुई थी। उसकी पत्नी और बहन को वे लोग नहीं भेज रहे थे। इस पर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था।

राजस्थान में महिला की हत्या की यह खबर भी पढ़िए…

हैंडीक्राफ्ट बिजनेसमैन की पत्नी का सिर दीवार पर पटक-पटकर मार डाला

बाड़मेर में हैंडीक्राफ्ट बिजनेसमैन की पत्नी का मर्डर कर दिया गया है। ममता (37) का सिर दीवार पर पटक-पटककर उसकी हत्या कर दी गई थी। पढ़ें पूरी खबर…



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading