☜ Click Here to Star Rating


बाड़मेर हैडीक्राफ्ट कारोबारी की पत्नी का मर्डर उसके ही भतीज ने अवैध संबंध नहीं बनाने पर क्रिकेट बैट से सिर पर वार करके कर दिया। फिर खुन से सन्ने कपड़े खोलकर पुलिस को गुमराह किया। पुलिस ने मर्डर के 48 घंटे बाद पुलिस ने भतीज को गिरफ्तार किया है।

.

आरोपी दिनदहाड़े घर में डिस ठीक करने के बहाने घर में गया। अकेला देखकर मृतका के साथ अवैध संबंध बनाने की कोशिश की, महिला के विरोध करने और जोर-जोर से चिल्लाने, आवेश मे आकर हत्या कर दी। घटना सेड़वा थाना इलाके सुथारों की ढाणी भंवार गांव 6 अक्टूबर शाम 5 बजे की है।

घटना के बाद एसपी समेत पुलिस के अधिकारी पहुंचे थे मौका स्थल, ग्रामीण और परिजनों को जल्द खुलासा करने का दिया था आश्वासन।

घटना के बाद एसपी समेत पुलिस के अधिकारी पहुंचे थे मौका स्थल, ग्रामीण और परिजनों को जल्द खुलासा करने का दिया था आश्वासन।

पुलिस के अनुसार 6 अक्टूबर को करीब 6 बजे सूचना मिली थी कि बींजाराम की पत्नी ममता की संदिग्ध हालात में लाश घर पर खुन से लथपथ मिली। सूचना पर सेड़वा थाना थानाधिकारी मौके पर पहुंचे। ममता की बॉडी मकान के पहली मंजिल कमरे में लहूलुहान हालात में पड़ी हुई मिली। इसके सिर पर गंभीर चोट के निशान व कमरे में जगह-जगह खुन बिखरा हुआ पाया गया। प्रथम दृष्टय मर्डर होना सामने आया है।

मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया

पुलिस ने मृतका की लाश का जिला हॉस्पिटल चौहटन में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। शव का अंतिम संस्कार के लिए उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। बीजाराम पुत्र गिरधारीराम निवासी भंवार की रिपोर्ट पर पुलिस थाना सेड़वा में मामला दर्ज किया गया।

हर एंगल की गहनता से जांच

एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि चौहटन डीएसपी मदनसिंह के सुपरविजन में पुलिस टीमों मौके हालात, तकनीकी आधार और सूचना के आधार पर हर एंगल पर गहनता से जांच की। जांच में पड़ोसी और रिश्तेदार पर शक हुआ।

ग्रामीणों और परिजनों ने मर्डर का जल्द खुलासा करने की थी मांग।

ग्रामीणों और परिजनों ने मर्डर का जल्द खुलासा करने की थी मांग।

क्रिकेट बेट से सिर पर किया वार

पुलिस टीमों ने मदनलाल पुत्र आंबाराम निवासी भंवार जो मृतका के पति बींजाराम के रिश्ते में भतीज लगता है। इसकी एक्टिविटी संदिग्ध सामने आई है। मदनलाल से पूछताछ व अनुसंधान करने पर उसने 6 अक्टूबर को दिन में करीब 2-3 बजे घर में ममता को अकेली पाकर क्रिकेट बेट से सिर पर वार करना स्वीकार किया है।

पुलिस को किया गुमराह

आरोपी मदनलाल ने घटना के बाद घर जाकर खुन से सने कपड़े बदलकर मौके पर ग्रामीणों के साथ उपस्थित रहा। पुलिस कार्रवाई के दौरान घटना स्थल पर मौजूद रहा। पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया।

डिस ठीक करने के लिए गया था घर

पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी मदनलाल मृतका के घर पर डिस ठीक करने के लिए पीड़िता के घर पर गया। मौका पाकर जबरदस्ती अवैध संबंध बनाने की कोशिश की। मृतका के विरोध करने पर व जोर-जोर से चिल्लाने पर आवेश मे आकर कमरे में रखे क्रिकेट बेट से महिला के सिर पर वार करके मर्डर करना सामने आया। अभी तक की जांच में एक ही आरोपी मर्डर का सामने आया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

बाड़मेर में बिजनेसमैन की दूसरी पत्नी की हत्या:दीवार पर सिर पटक-पटक कर मारा; कारोबारी ने भतीजे पर दर्ज करवाया मामला



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading