राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने बुधवार रात RAS मुख्य परीक्षा-2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया। 2461 कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए अस्थायी रूप से सफल घोषित किया गया है। रिजल्ट मेंस एग्जाम के करीब साढ़े तीन महीने बाद जारी किया गया है।
आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया- इंटरव्यू (साक्षात्कार) की तारीख के बारे में अभ्यर्थियों को बाद में सूचित किया जाएगा।
RPSC की ओर से 2 सितंबर 2024 को 733 पदों पर वैकेंसी निकाली गई थी। 17 फरवरी 2025 को पदों की संख्या बढ़ाकर 1096 कर दी गई। इसमें राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 पद हैं।
पहले देखिए, कट ऑफ मार्क्स…


जून में हुई थी मुख्य परीक्षा आरएएस प्री 2024 एग्जाम 2 फरवरी 2025 को हुआ था। 20 फरवरी को रिजल्ट जारी हुआ। इसमें 3 लाख 75 हजार 657 कैंडिडेट्स में से 21 हजार 539 पास हुए।
मुख्य परीक्षा 17 और 18 जून को आयोजित की गई थी। परीक्षा अजमेर और जयपुर में कुल 77 केंद्रों पर हुई थी।
किस-किसका हुआ सिलेक्शन, देखें रोल नंबर…






पिछली भर्तियों की ये रही थी स्थिति…
| आरएएस भर्ती | विज्ञापन जारी | पदों की संख्या | प्री-एग्जाम रिजल्ट डेट | मेंस एग्जाम रिजल्ट डेट | फाइनल रिजल्ट डेट |
| 2013 | 18 जून 2013 | 990 | 29 नवम्बर 2015 | 15 जून 2016 | 8 दिसम्बर 2016 |
| 2016 | 28 अप्रैल 2016 | 725 | 15 सितम्बर 2016 | 25 जून 2017 | 17 अक्टूबर 2017 |
| 2018 | 2 अप्रैल 2018 | 1051 | 23 अक्टूबर 2018 | 9 जुलाई 2020 | 13 जुलाई 2021 |
| 2021 | 20 जुलाई 2021 | 988 | 19 नवम्बर 2021 | 30 अगस्त 2022 | 17 नवम्बर 2023 |
| 2023 | 28 जून 2023 | 972 | 20 अक्टूबर 2023 | 2 जनवरी 2025 | …………… |
| 2024 | 2 सितंबर 2024 | 1096 | 20 फरवरी 2025 | 8 अक्टूबर 2025 | —————– |
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments