![]()
पुलिस ने रतलाम से पकड़ा हर्षित सेवक।
बांसवाडा जिले के मोटागांव कस्बे से लापता हुए व्यपारियों के चर्चित मामले में हर्षित को रतलाम से डिटेन करने के 48 घण्टो बाद भी खुलासा नही हो पाया हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ई-मित्र संचालक हर्षित सेवक मुंह पर सफेद रुमाल बांधकर पिंडावल बस स्
हादसे के वक्त लसाड़ा पुल पर था हर्षित, इसकी भूमिका स्पष्ट नहीं-थानाधिकारी
मोटागांव थानाधिकारी रामसिंह ने बताया की हर्षित ने इंदौर पहुँचकर दाड़ी बनवा मुंडन करवाया। वह डर कर यहां से भागना बता रहा है। हादसे के व्यक्त वह उसके लसाड़ा पुल पर ही होना सामने आ रहा है। लेकिन सुरेश सोनी नदी में कैसे कूदा ओर इसमें हर्षित की भूमिका क्या है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
वहीं सवाल यह उठता है की हर्षित आखिर यहाँ से भागा क्यों? ओर इंदौर पहुँचकर शेविंग ओर मुंडन करवा हुलिया क्यों बदला? सोमवार रात को उसे खमेरा थाने व मंगलवार को सदर थाने में रखकर कई पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ की है। आज मोटागांव थाने में उससे पूछताछ की जा रही हैं। लेकिन दो दिनों से लगातार पूछताछ के बाद भी अभी तक घटना में हर्षित की भूमिका को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई हैं।
घाटोल डिप्टी महेंद्र कुमार मेघवाल ने बताया की हर्षित की बातें पुलिस के गले नहीं उतर रहीं हैं। उससे पूछताछ जारी है, कल गुरुवार को इसका खुलासा संभव हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments