टोंक में भी बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया।
टोंक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन बुधवार को भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सआदत अस्पताल में मनाया।
भाजपा जिलाध्यक्ष चौहान ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लंबी उम्र की कामना की।
स्वच्छता ही सेवा के संकल्प के साथ स्वच्छता अभियान के अंतर्गत अस्पताल परिसर की साफ सफाई कर श्रमदान किया गया। साथ ही रक्तदान शिविर में नर सेवा नारायण सेवा के संकल्प के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 201 यूनिट रक्तदान किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के रक्त की एक-एक बूंद राष्ट्र के लिए है। भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा के रूप में जन-जन की सेवा के रूप से देशभर में धूमधाम से मना है।
टोंक में भी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और देश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को नई दिशा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो कार्य लोगों ने सोचे भी नहीं होंगे, वह कार्य नरेंद्र मोदी ने करके दिखाए हैं।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में झाड़ू लगाकर साफ सफाई की।
उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा दान है जो किसी की जीवनरेखा बन सकता है। यह निस्वार्थ कार्य समाज को सशक्त एवं अनेक जिंदगियां बचाने का माध्यम है। प्रधानमंत्री ने अपने जीवन को राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित कर ” सेवा ही संकल्प ” का मंत्र दिया है। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बीजेपी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में अस्पताल परिसर आदि में झाड़ू लगाकर सफाई भी की। गौशालाओं में गायों को हर चारा, गुड आदि खिलाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर टोंक में गायों को गुड, हरा चारा आदि खिलाया गया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया,जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी, बबलू टैंकर, प्रधान काबरा, राजेश शर्मा, कार्यक्रम सह संयोजक राजेश मंगल, पंकज शर्मा, जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर,हरिराम यादव,तरुण टिक्किवाल, राधेश्याम चावला, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिरोठा,प्रवक्ता रत्तिराम पहाड़िया,विजय मालवानी,शिवसिंह मीणा,कार्यालय मंत्री ओमप्रकाश पांडे,सह कार्यालय मंत्री शम्भू शर्मा,मीडिया प्रभारी कमलेश यादव, सहप्रभारी हेमंत सैनी, सोशल मीडिया प्रभारी गणेश सैनी, सह प्रभारी बलवंत मराठा,आई टी संयोजक लोकेश गुप्ता, सह संयोजक आरव सिसोदिया, हनुमान बैरवा आदि मौजूद थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments