आयोजन स्थल के गेट के बाहर ‘लव जिहाद से सावधान’ के पोस्टर लगाए गए हैं।
भरतपुर के मुखर्जी नगर स्थित एक मैरिज गार्डन में डांडिया के कार्यक्रम के दौरान लगाए पोस्टर को लेकर विवाद हो गया है। पोस्टर को एंट्रेंस गेट पर लगाया है।
जिस पर लिखा है-

‘लव जिहाद से सावधान- मेरा अब्दुल ऐसा नहीं है। समझने वाली हिंदू बहनों अभी भी समय हैं, संभल जाओ, लव जिहाद में पड़कर अपना जीवन खराब मत करों।’

पोस्टर और बैनर बजरंग दल की तरफ से लगाए गए हैं। कार्यक्रम में एंट्री भी आधार कार्ड चेक करके ही दी जा रही हैं।
कार्यक्रम का आयोजन 2 निजी संस्थाओं की ओर से किया गया है, जो शाम 6 से रात 11 बजे तक चलेगा। बजरंग दल के कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे लोगों के आधार कार्ड चेक कर रहे हैं।
सीओ बोले- पुलिसकर्मी तैनात किए हैं सीओ सिटी पंकज यादव का कहना है- नवरात्रि में जैसे डांडिया का कार्यक्रम होता है, वैसे ही भरतपुर में भी यह कार्यक्रम किया जा रहा है। इसके लिए मैरिज गार्डन के बाहर पुलिस लगाई गई है। महिला कॉन्स्टेबल भी तैनात की गई हैं।
अगर कोई घटना होती है तो, कार्रवाई की जाएगी। हिन्दू संगठन गैर सनातनी लोगों के घुसने पर आपत्ति जता रहे हैं। अगर ऐसी कोई कंडीशन आती है तो, कार्रवाई करेंगे।

कार्यक्रम में भाग लेने आने वाले लोगों के गेट पर आधार कार्ड चेक किए जा रहे।

आधार कार्ड चेक करने को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ता सीओ सिटी पंकज यादव से बात की।
जिला संयोजक बोले- गैर सनातनी लोगों के लिए लगाए पोस्टर बजरंग दल के जिला संयोजक शुभम ने बताया कि दो प्राइवेट संस्थाएं मुखर्जी नगर में डांडिया का प्रोग्राम करवा रही हैं। इस कार्यक्रम के ऑर्गेनाइजर बिना आधार कार्ड चेक किए कार्यक्रम में प्रवेश दे रहे थे।
हमने ऑर्गेनाइजर से बात की, जिससे पुरुष हो या महिला, उनका आधार कार्ड चेक कर ही कार्यक्रम में एंट्री हो। क्योंकि देश के अलग-अलग कोने से कई ऐसी घटनाएं आई हैं, जो जिहादी मानसिकता और गैर सनातनी लोग हैं, वह डांडिया कार्यक्रम में अंदर घुसते हैं और लव जिहाद कर हमारी बहन- बेटियों को फंसाते हैं, इसलिए हमने गेट के दोनों तरफ ‘लव जिहाद से सावधान’ के पोस्टर लगवाए हैं।
हमारा आयोजकों से कोई ऑब्जेक्शन नहीं उन्होंने कहा- इससे यहां आने वाली माता- बहनों में जागरूकता है, क्योंकि कुछ लोग षड्यंत्र रचकर हिंदू- बहन बेटियों के नाम पर पैसों की डिमांड करते हैं। उसकी रोकथाम के लिए हमने यह पहल की है। यहीं आग्रह हमने प्रशासन से किया है। हमारा आयोजकों से कोई ऑब्जेक्शन नहीं है। हमारी उनसे बात हो चुकी है। वह हमारी इस पहल का स्वागत कर रहे हैं। इसके अलावा प्रशासन के अधिकारी भी हमारी पहल का सम्मान कर रहे हैं।
हरियाणा की सिंगर दे रही परफॉर्मेंस कार्यक्रम मे हरियाणा की सिंगर और एक्ट्रेस अंजलि राघव परफॉर्मेंस देने पहुंची हैं। कार्यक्रम में महिला की एंट्री के लिए 350 रुपए फीस रखी गई है। वहीं कपल एंट्री के लिए 500 रुपए फीस रखी गई है। टिकट में फूड भी शामिल किया गया है। जबकि अकेले पुरुष की नो एंट्री रखी गई है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments