☜ Click Here to Star Rating


फलोदी जिले में पुलिस ने अपराध नियंत्रण और यातायात नियमों के पालन को लेकर व्यापक कार्रवाई की है। इस दौरान बिना नंबर प्लेट के 32 वाहन जब्त किए गए। बंपर लगाकर वाहन चलाने वाले 31 चालकों और पटाखे बजाने वाले दो बुलेट चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

.

ये कार्रवाई आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर संध्याकालीन गश्त के दौरान की गई। एडिशनल एसपी ब्रजराजसिंह चारण, सीओ फलोदी अचलसिंह देवड़ा और सीओ लोहावट संग्रामसिंह भाटी के सुपरविजन में जिले के सभी पुलिस थानों ने बड़े पैमाने पर अभियान चलाया।

एसपी कुंदन कंवरिया ने पुलिस थानों को इस संबंध में निर्देश जारी किए थे। विभिन्न पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में मुख्य बाजारों, राजमार्गों और महत्वपूर्ण स्थानों पर गश्त करते हुए लगभग 100 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की।

गश्त के दौरान होटलों और ढाबों की भी सघन चेकिंग की गई। यहां ठहरने वाले आगंतुकों का रिकॉर्ड रखने, विदेशी नागरिकों का सी-फॉर्म भरने और कर्मचारियों का पुलिस चरित्र सत्यापन करवाने के निर्देश दिए गए।

एसपी ने आम जनता से कानून और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों और अपराधों की सूचना पुलिस को देने का आग्रह किया, साथ ही ये भी बताया कि सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading