![]()
दौसा जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में कार सवार 9 लोग घायल हो गए। एक्सीडेंट बीती देर रात सदर थाना क्षेत्र में भाण्डारेज इंटरचेंज से लालसोट की ओर जाते वक्त हुआ, जहां तेज स्पीड कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
सूचना पर एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची, जिसने घायलों को इलाज के लिए जिला पहुंचाया। जहां से 5 गंभीर घायलों को जयपुर एसएमएस रैफर किया गया, वहीं 4 अन्य घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।
पुलिस ने बताया- कार सभी लोग अलवर जिले के रहने वाले हैं जो देवधाम जोधपुरिया दर्शनों के लिए जा रहे थे। इस दौरान एक्सप्रेसवे पर उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में राकेश गुर्जर, रामवीर, छोटेलाल गुर्जर और सचिन निवासी सिलिसेढ रामनगर अलवर, जसराम गुर्जर, कालूराम, रामेन्द्र गुर्जर, टुंडाराम, हरवीर गुर्जर निवासी सिरावास अलवर घायल हो गए। जिनमें से सचिन, जसराम, कालूराम, रामेन्द्र और राकेश को जयपुर रैफर किया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments