![]()
महिला ने बाड़ी सदर थाना प्रभारी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है।
धौलपुर में एक महिला ने बाड़ी सदर थाना प्रभारी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है। उच्च अधिकारियों को शिकायत करने पर आरोपी ने महिला के पति को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। महिला की ओर से एसपी को दी गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।
सरकारी क्वार्टर पर बुलाकर किया रेप पीड़िता ने बताया कि एक साल पहले उसकी भैंस चोरी हो गई थी। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने भैंस लौटाने के बहाने उसे सरकारी क्वार्टर पर बुलाया। वहां उसने कई दिन तक उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। थाना प्रभारी ने भैंस तो बरामद कर ली, लेकिन चोरों को गिरफ्तार नहीं किया। भैंस मिलने के बाद भी थाना प्रभारी लगातार महिला को फोन करता रहा।
पति को झूठे केस में फंसाने की दी धमकी दो महीने पहले जब महिला की भैंस फिर चोरी हुई, तो थाना प्रभारी ने उसे दोबारा क्वार्टर पर बुलाने का दबाव बनाया। जब महिला ने उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी, तो थाना प्रभारी ने उसके पति को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
थाना प्रभारी को किया लाइन हाजिर एसपी विकास सांगवान ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है। मामले की सूचना उच्च अधिकारियों के साथ आईजी भरतपुर रेंज को भी दी गई है। इस मामले की जांच महिला थाना प्रभारी छवि फौजदार को सौंपी गई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments