☜ Click Here to Star Rating


रक्षाबंधन मनाकर लौट रहे टीचर की कार 40 फीट गहरी खाई (माजूम नदी) में जा गिरी। इसमें सवार 4 टीचर की मौत हो गई। इसमें 2 टीचर राजस्थान के रहने वाले थे। हादसा गुजरात के अरवल्ली जिला मुख्यालय मोडासा के पास 9 अगस्त को माजूम ब्रिज पर हुआ था।

.

अहमदाबाद (गुजरात) के चांदखेड़ा स्थित केबी रॉयल अल्टेजा सोसाइटी के रहने वाले विशाल राज अपने साथी आबिद, दीपक (27) और कपिल उपाध्याय (35) के साथ रक्षाबंधन (9 अगस्त) मनाकर कार से मोडासा लौट रहे थे। मोडासा शहर के बाईपास के पास माजूम ब्रिज से गुजरते समय उनकी कार बेकाबू होकर 40 फीट नीचे माजूम नदी में गिर गई।

पुल के बीच बने गैप से कार सीधे 40 फीट नीचे गिर गई थी।

पुल के बीच बने गैप से कार सीधे 40 फीट नीचे गिर गई थी।

दीपक ​​​​​​पुत्र जगदीश मेवाड़ा पाली (राजस्थान) के मुंडारा (सादड़ी) और कपिल उपाध्याय भरतपुर के संजय नगर के रहने वाले थे। दोनों के शव राजस्थान लाए गए तो परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। दीपक और कपिल का अंतिम संस्कार 11 अगस्त को किया गया। इनके अलावा अहमदाबाद के चांदखेड़ा निवासी विशाल राज, गुजरात के ही पाटण जिले की राधनपुर तहसील के निवासी आबिद मरडिया की भी जान चली गई थी।

हादसे में चारों टीचर्स की मौत हो गई। चारों ही मोडासा में प्राइवेट स्कूल और नीट-जेईई की निजी ट्यूशन क्लासेस में कोचिंग देते थे। चारों मोडासा (गुजरात) में ही रहते थे। कार चकनाचूर हो गई है। इसमें से तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। एक की इलाज के दौरान हॉस्पिटल में मौत हुई थी।

कपिल के साले प्रदीप ने बताया कि हादसे से 2 घंटे पहले ही उन्होंने बच्चों के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर डाली थी। पाली के दीपक की 2 साल पहले ही शादी हुई थी।

लोग बोले- कार गिरी कैसे प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कार दो पुलों के बीच बने गैप में से निकल कर 40 फीट नीचे गिरी थी। यहां पुलों से नीचे उतरने का रास्ता भी नहीं था। बड़ी मुश्किल से नीचे उतरे। चारों तरफ खून फैला था। किताबें, चप्पलें सब कार से बाहर बिखरी पड़ी थीं। कार उलटी पड़ी थी।

हादसे के बाद कार के बाहर किताबें भी बिखर गई थीं।

हादसे के बाद कार के बाहर किताबें भी बिखर गई थीं।

2 घंटे पहले ही डाली थी फोटो भरतपुर के रहने वाले कपिल शर्मा के साले प्रदीप ने बताया कि 9 अगस्त की शाम करीब 6 बजे बच्चों के साथ फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इसके 2 घंटे बाद ही हादसा हो गया। उनके 2 बेटे अव्यांश (7) और का गोविंद (1) हैं। 4 जुलाई को ही वह भरतपुर से गए थे। वे परिवार के साथ गुजरात में ही रहते थे।

पुलों के बीच गैप से कार नीचे गिरी थी। कार के परखच्चे उड़ गए थे।

पुलों के बीच गैप से कार नीचे गिरी थी। कार के परखच्चे उड़ गए थे।

2 साल पहले ही हुई थी शादी मुंडारा (पाली) गांव निवासी दीपक का ससुराल पाली में है। करीब 2 साल पहले पाली की ही रहने वाली ट्विंकल मेवाड़ा के साथ उनकी शादी हुई थी। दीपक के पिता फालना में कार रिपेयरिंग की वर्कशॉप और ऑटो पाट्‌र्स की शॉप चलाते हैं। दीपक का एक बड़ा भाई जयेश भी है, जो अपने पिता के साथ फालना में काम करता है। दीपक पहले फालना के नोबेल स्कूल में भी पढ़ा चुके हैं। पत्नी ट्विंकल को तो अभी तक यकीन नहीं हो रहा है कि उसके पति दीपक अब इस दुनिया में नहीं रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading