☜ Click Here to Star Rating


बीकानेर में सरकारी स्कूल के लेक्चरर (टीचर) ने 11वीं की छात्रा को लव लेटर दे दिया। छात्रा ने इसकी जानकारी परिजन को दी तो हंगामा हो गया। छात्रा के पेरेंट्स और ग्रामीण बुधवार सुबह स्कूल पहुंचे। स्कूल के गेट को ताला लगाकर प्रदर्शन किया।

.

हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (CDEO) किशनदान चारण ने लेक्चरर को सस्पेंड कर दिया। टीचर का मुख्यालय भी डूंगरपुर कर दिया है। मामला खाजूवाला के दंतौर थाना इलाके का है।

पेरेंट्स बोले- बच्चियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं जानकारी के अनुसार, टीचर ने मंगलवार को छात्रा को लव लेटर दिया था। छात्रा ने इस लव लेटर की सूचना परिजनों को दी। परिजन ने इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन को दी। स्कूल ने शाम को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को इसकी शिकायत भेजी।

वहीं, बुधवार सुबह परिजन और ग्रामीण स्कूल के बाहर पहुंच गए। आरोपी टीचर को निलंबित करने की मांग करने लगे। सुनवाई न होने पर स्कूल का गेट बंद कर ताला लगा दिया और धरने पर बैठ गए। इसके बाद स्कूल के बच्चों के पेरेंट्स भी वहां पहुंच गए। पेरेंट्स ने कहा कि बच्चियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

तालाबंदी की सूचना पर दंतौर पुलिस, शिक्षा विभाग से CBEO मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की विभागीय जांच करवाकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोपहर में निदेशालय से टीचर को निलंबित कर दिया गया।

राजस्थान में सरकारी टीचर्स के गलत बर्ताव के मामले

  • भरतपुर के बयाना के जैसोरा राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल का टीचर मजीद खान स्कूल टाइम में बच्चों को मछली पकड़कर लाने के लिए तालाब पर भेजता था। मामला सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने टीचर को सस्पेंड कर दिया। (पढ़ें पूरी खबर)
  • भीलवाड़ा के एक सरकारी स्कूल का टीचर नाबालिग के साथ गलत काम करते पकड़ा गया। ग्रामीणों ने पकड़कर उसे पीट दिया। शिक्षा विभाग ने उसे निलंबित कर दिया। (पढ़ें पूरी खबर)
  • सीकर में नीमकाथाना के सरकारी स्कूल का टीचर शराब पीकर स्कूल में आ गया। गांववाले स्कूल पहुंचे और टीचर को पकड़ लिया। इस पर टीचर ने गांव वालों के पैर पकड़कर माफी मांगी। (पढ़ें पूरी खबर)

………………….

यह खबर भी पढ़ें…

सरकारी स्कूल में टीचर ने नशे में किया हंगामा:ग्रामीणों ने कमरे में बंद किया तो बैट लेकर धमकाया, बोला- मैं कमाने से धाप गया

चूरू के एक सरकारी स्कूल में पीटीआई ने शराब के नशे में हंगामा किया। ग्रामीणों ने उसे कमरे में बंद किया तो हाथ में बैट लेकर धमकाया। कहा- मैं कमाने से धाप गया हूं। तुम मेरी शिकायत करो। इसके बाद पुलिस आरोपी को छुड़वाकर ले गई और मेडिकल करवाया। (पढ़ें पूरी खबर)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading