जयपुर| एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक से यूनिवर्सल बैंक बनने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। यह अनुमति हासिल करने वाला एयू देश का पहला स्मॉल फाइनेंस बैंक है। आरबीआई के नोटिफिकेशन के अनुसार एयू अब अपने परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी करने
हमारा सफर बैंकिंग से कहीं आगे रहा है। व्यापक पहुंच, सेवा और हर आर्थिक परिस्थिति में मजबूती से टिके रहने की क्षमता के बल पर एयू ने यह अनुमति हासिल की। बता दें, 1996 में 26 साल की उम्र में जयपुर के गोल्ड मेडलिस्ट चार्टर्ड अकाउंटेंट और पहली पीढ़ी के उद्यमी संजय अग्रवाल ने कॉर्पोरेट कॅरियर छोड़कर फाइनेंस कंपनी शुरू की थी। बाद में अग्रवाल ने अप्रैल 2017 में बैंकिंग यात्रा शुरू की और एयू को देश के सबसे बड़े स्मॉल फाइनेंस बैंक के रूप में स्थापित किया। बैंक के 21 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में 2,505 से अधिक टचपॉइंट और 53,000 से ज्यादा की वर्कफोर्स है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments