☜ Click Here to Star Rating


केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख का अलवर आने पर स्वागत करते केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव।

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को अलवर के प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित अलवर सांसद खेल उत्सव कार्यक्रम में कहा कि अलवर में 10 करोड़ रुपए की लागत से एस्ट्रोटफ बनाएंगे। जिसका कागज 21 सितंबर को अलवर सांसद खेल उत्सव को प्रारंभ के दिन आ जाएगा

.

वन मंत्री संजय शर्मा की बात को खेल मंत्री ने सुना और एस्ट्रोट्रफ की घोषणा

खेल मंत्री ने कहा कि संजय भाई कह रहे थे भूपेंद्र भाई को कि आप ही कहिए कि हमें एस्टोट्रफ मिले। हम बीजेपी के लोग हैं। भाषण देकर चले जाने वाले लोग नहीं हैं। मैंने तुरंत मंत्रालय से जानकारी मांगी है। उसके बाद कहता हूं कि सांसद खेल महोत्सव का रजिस्ट्रेशन 21 सितंबर को प्रारंभि करना है। उस दिन 10 करोड़ रुपए में एस्ट्रोटर्फ बनाने का कागज आ जाएगा। वहीं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का नाम लेकरकहा कि खिलाड़ियों की उपलब्धियों के अनुसार हॉकी का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी यहां रहना चाहिए। इसलिए मैं कहा हूं कि यहीं रहेगा और उसके लिए भी एस्ट्रोटर्फ भी बनेगा।

केंद्रीय मंत्री मनसुख ने कहा कि तीन चार घंटे से अलवर में हूं। यहां स्पोट्र्स से अलवर के युवाओं का जुड़ाव देखा है। अलवर सांसद खेल उत्सव को भी देख लिया। मोदी ने देश की विरासत को समझा है। मोदी ने विकसित भारत की कल्पना रखी। स्पोट्र्स हमारी विरासत है। हमें स्पोर्टिंग नेशन बनना है। मोदी ने 10 साल में देश में ओलंपिक आयोजन करने का लक्ष्य रखा है। तब तक हमें स्पोर्टिंग नेशन बनना है। नरेंद्र मोदी ने 2024 में खेलो इंडिया फिट इंडिया का नारा दिया। स्ट्रैक्चरल रिफॉर्म की शुरूआत की। मेरे देश का एथलीट में टैलेंट है। अच्छा परफॉर्म कर रहा है तो उसे पूरा अवसर मिले। उत्तम कोचिंग, अच्छा स्टेडियम मिले। बेहतर एक्सपोजर के लिए भेजना चाहिए। इसके लिए हर संभव काम जारी हैं।

अलवर के ESIC मेडिकल कॉलेज में बैडमिंटन खेलते केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया।

अलवर के ESIC मेडिकल कॉलेज में बैडमिंटन खेलते केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया।

मुझे साइकिल में फिट इंडिया देख रहा

केंद्रीय मंत्री मनसुख ने कहा कि मैं संसद में साइकिल लेकर इसलिए जाता था मुझे फिट इंडिया का संदेश उसमें दिखता था। साइकिल प्रदूषण का समाधान है। फिट देने का मंत्र है। सांसद खेल उत्सव से सबको जुड़ना है। आप खेलो इंडिया का गांव-गांव में चालू करें। खेलों इंडिया से जुड़कर संडे ऑन साइकिल से जुड़िए। रूटीन के काम में साइकिल का उपयोग करें। संडे ऑन साइकिल एक मूवमेंट बन चुकी है। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में 31 अगस्त को हमें छोटे-छोटे ग्रुप में 10 किलोमीटर साइक्लिंग कर फिट इंडिया का संदेश देना है।

अलवर के ESIC मेडिकल कॉलेज में बैडमिंटन खेलते केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र याादव।

अलवर के ESIC मेडिकल कॉलेज में बैडमिंटन खेलते केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र याादव।

अलवर से टैलेंट सर्च करेंगे

केंद्रीय मंत्री मनसुख ने कहा कि खेल मंत्रालय की टीम अलवर सांसद खेल उत्सव में पूरी मदद करेगी। समर कैंप में हमारी टीम आएगी। जो अलवर के टैंलेंट को निकालेगी। अच्छे खिलाड़ियों को भारत सरकार के खर्च पर आगे खिलाएंगे। उनको बेहतर अवसर देकर आगे बढ़ाएंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सांसद खेल उत्सव की जानकारी दी। वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने भी अलवर के उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए बेहतर खेल मैदान व माहौल बनाने पर जोर दिया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading