पंजाब में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए नारायण सेवा संस्थान ने राहत अभियान शुरू किया है।
पंजाब में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए नारायण सेवा संस्थान ने राहत अभियान शुरू किया है। संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल और निदेशक वंदना अग्रवाल के निर्देश पर डॉ. विवेक गर्ग के नेतृत्व में 8 सदस्यीय टीम पंजाब रवाना हुई।
संस्थान की निदेशक पलक अग्रवाल ने बताया- कैथल सेवा केंद्र से दया गुप्ता ने राहत सामग्री से भरे ट्रक को हरी झंडी दिखाई। टीम पाकिस्तान सीमा के पास स्थित अजनाला, मलिकपुर, कोटर जादा, सूफियान और अलीवल कोटली गांवों में पहुंची।

बाढ़ से फैल रही बीमारियों से बचाव के लिए विशेष रूप से दवाइयों का वितरण किया गया।
राहत सामग्री में 1000 पैकेट ब्रेड, 1200 बोतल पानी, 2 क्विंटल चना और 1000 पैकेट पाउडर दूध शामिल हैं। इसके अलावा 1050 नमकीन पैकेट, 1000 मीठे और नमकीन बिस्किट भी वितरित किए गए। टीम ने कई तरपाल और 2000 से अधिक लोगों के लिए मौसमी बीमारियों की दवाइयां, एंटीसेप्टिक क्रीम और सैनिटरी पैड भी वितरित किए

टीम ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
टीम ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों से बातचीत कर उनकी जरूरतों को समझा। बाढ़ से फैल रही बीमारियों से बचाव के लिए विशेष रूप से दवाइयों का वितरण किया गया।
यह अभियान समाज के लिए एक प्रेरणा बन गया है, जो दिखाता है कि कठिन समय में एक-दूसरे की मदद करना ही सच्ची मानवता है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments