☜ Click Here to Star Rating


पूर्व विधायक बच्चू बंसीवाल के भाई कमल सिंह का आरबीएम अस्पताल में इलाज जारी।

भरतपुर जिले बयाना विधानसभा के पूर्व विधायक बच्चू बंसीवाल के घर पर करीब 50 लोगों ने हमला कर दिया। घटना में पूर्व विधायक के भाई, चचेरा लड़का और चाचा घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद पूरे गांव में पुलिस

.

पूर्व विधायक के भाई लाठी डंडों से पीटा

बयाना के पूर्व विधायक बच्चू बंसीवाल के छोटे भाई कमल सिंह निवासी बसई ने बताया कि आज सुबह 10 बजे एक समाज के करीब 50 युवक इकट्ठे होकर हमारे घर पर आये। वह घर के बाहर गालियां दे रहे थे। युवकों के हाथ में लाठी डंडे, सरिया, पत्थर थे। मैंने अपनी मां से कहा कि मां किसी में झगड़ा हो रहा है। जैसे ही मेरी मां बाहर देखने आई तो, सभी लोग मेरे घर में घुस गए। उस समय मैं खाना खा रहा था। घर में घुसते ही उन्होंने मेरे ऊपर लाठी, सरिया और डंडों से हमला कर दिया।

पूर्व विधायक के छोटे भाई, चचेरे भाई और चाचा को आई चोट

कमल सिंह ने बताया कि कुछ दिनों पहले गांव के एक लड़का और लड़की भाग गए थे। दोनों अलग-अलग जाति के थे। मेरे भाई पूर्व विधायक रहे हैं। इसलिए एक समाज के लोग सोच रहे थे कि लड़का पूर्व विधायक के समाज का है इसलिए वह लड़के का साथ दे रहे हैं। जिसको लेकर आज हमारे घर पर हमला हुआ है। घटना में मेरे परिवार में 3 लोगों के चोट आई है। एक मेरे चाचा का लड़का है सुनील और मेरे चाचा चंपा लाल के चोटें आई हैं।

बच्चू बंसीवाल के घर के बाहर भी की लोगों ने तोड़फोड़।

बच्चू बंसीवाल के घर के बाहर भी की लोगों ने तोड़फोड़।

घायलों के लिए पर्चा बयान

एडिशनल एसपी हरिराम कुमावत ने बताया कि पूर्व विधायक बच्चू बंसीवाल के छोटे भाई कमल सिंह घर पर बैठकर खाना खा रहे थे। इस दौरान करीब 50 लोग इनके घर आये। उनमें से करीब 5 लोगों ने लाठी डंडों से कंचन सिंह के साथ मारपीट की, कमल सिंह को इलाज के लिए आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कमल सिंह के पर्चा बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना में 4 लोगों के चोटें आई हैं।

बयाना के पूर्व विधायक बच्चू बंसीवाल के घर में फैला हुआ सामान।

बयाना के पूर्व विधायक बच्चू बंसीवाल के घर में फैला हुआ सामान।

आरोपी पक्ष फरार

घटना की सूचना मिलते ही रुदावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। आरोपी पक्ष फरार है। जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस कमल सिंह द्वारा दिए गए पर्चा बयान के आधार पर FIR दर्ज कर रही है।

इनपुट- विशेष गर्ग, रुदावल, भरतपुर



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading