भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बुधवार को जालोर जिले में बागोड़ा थाना क्षेत्र के सहायक उपनिरीक्षक (ASI) कल्याण सिंह को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
आरोपी एएसआई कल्याण सिंह ने एक जमीन विवाद के प्रकरण में मदद करने की एवज में शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने पर एसीबी एएसपी मांगीलाल राठौड़ के नेतृत्व में टीम ने योजना बनाकर ट्रैप की कार्रवाई की। जैसे ही एएसआई ने रिश्वत की राशि ली, उसे पकड़ लिया गया।
शिकायत दर्ज होने के बाद एसीबी टीम ने मामले की पुष्टि कर बुधवार को ट्रैप की कार्रवाई की। टीम ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया। एसीबी टीम ने आरोपी एएसआई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही थाने से संबंधित दस्तावेज़ और प्रकरण की फाइलें जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

मौके पर बागोड़ा थाने में कार्रवाई करती एसीबी टीम
ASP मांगीलाल राठौड़ ने नेतृत्व में कार्रवाई एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) मांगीलाल राठौड़ के नेतृत्व में टीम ने बागोड़ा थाने के एएसआई कल्याण सिंह को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। मौके से रिश्वत की रकम बरामद की गई है। मामले में अभी जांच की जा रही है और एएसआई कल्याण सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments