सीकर में रविवार रात 9 से 11 बजे तक तेज बारिश हुई।इस तेज बारिश के चलते सीकर शहर में हर जगह जलभराव हुआ। तेज बारिश के चलते सीकर के ज्यादातर इलाकों में बिजली भी कई घंटे गुल रही। रात11 बजे बाद भी सीकर में करीब आधे घंटे तक हल्की बारिश हुई। बारिश के चलते सी
बस डिपो परिसर में भी 3 फीट तक जलभराव हो गया। यहां डिपो पुलिस चौकी में भी पानी घुस गया। सीकर में आज भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में सभी सरकारी व निजी स्कूल के बच्चों की छुट्टी रहेगी। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।
रात को सीकर शहर में बजाज रोड,स्टेशन रोड,सूरजपोल गेट,कल्याण सर्किल सहित कई इलाकों में 2 से 3 फीट तक जलभराव हो चुका है। इस सीजन में पहली बार बजाज रोड पर होने वाला जलभराव ईदगाह चौराहे तक आ गया। तबेला और अन्य जलभराव वाले इलाकों में नालों को साफ करने के लिए रात को जेसीबी बुलानी पड़ी।जगह-जगह जलभराव होने के चलते बार-बार शहर में जाम लगता रहा।
अब देखिए रात को सीकर में बारिश से जुड़े फोटोज

सीकर में नवलगढ़ रोड पर करीब 4 फीट से ज्यादा जलभराव हो गया। पुलिस की गाड़ी सहित कई अन्य गाड़ियां पानी में आधी से ज्यादा डूब गई।

सीकर के जयपुर रोड पर भी करीब 2 फीट से ज्यादा जलभराव हो गया।

रोडवेज बस डिपो पर 2 फीट तक जलभराव हो गया। ऐसे में यहां यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

जाट बाजार से बजाज रोड की तरफ आने वाले पानी का बहाव इतना ज्यादा तेज था कि कई बाइक इसमें बहकर आ गई।

रोडवेज बस डिपो पुलिस चौकी में भी पानी घुस गया। जिसकी देर रात तक निकासी नहीं हो सकी।

सीकर में तबेला बाजार के पास जलभराव होने के चलते एक गाड़ी वहां फंस गई। लोग उसे वहीं छोड़कर चले गए।
सुबह एक घंटे तक हुई थी तेज बारिश
सीकर में रविवार सुबह भी करीब 1 घंटे तक तेज बारिश हुई। रविवार सुबह नवलगढ़ रोड पर 4 से 5 फीट तक पानी भर जाने से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया, जिसके चलते कई कोचिंग छात्र ट्रैक्टर में सवार होकर कोचिंग पहुंचने को मजबूर हुए। इसी तरह, सीकर के लोहारू स्टैंड पर भी 2 से 3 फीट तक पानी भर गया,जबकि बजाज रोड एरिया में करीब 1 किलोमीटर तक 2 फीट तक पानी जमा रहा। सिल्वर जुबली रोड से पहले रानी महल के सामने भी जलभराव की स्थिति बनी रही।
इसके अतिरिक्त, जाट बाजार एरिया और सूरजपोल गेट एरिया में जलभराव होने के कारण बार-बार वाहनों का जाम लगता रहा। दो नंबर डिस्पेंसरी और फतेहपुर रोड सहित निचले इलाकों में भी जलभराव की समस्या देखने को मिली। रविवार सुबह तेज बारिश के चलते सीकर में नानी बीहड़ के गंदे पानी का कच्चा बांध टूट गया। ऐसे में यहां नेशनल हाईवे पर करीब 10 किलोमीटर एरिया में गंदा पानी फैल गया। मौसम एक्सपर्ट्स के मुताबिक सीकर सहित शेखावटी एरिया में 26 अगस्त तक तेज बारिश होने के आसार हैं। यहां पर कल 25 अगस्त को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
देखिए रविवार सुबह की बारिश से जुड़े PHOTOS…

बारिश के चलते सीकर में नानी बीहड़ के गंदे पानी का बांध टूट गया। ऐसे में नेशनल हाईवे पर 10 किलोमीटर एरिया में गंदा पानी फैल गया।

सीकर में नवलगढ़ रोड पर आज करीब 4 से 5 फीट तक जलभराव हुआ,ऐसे में कोचिंग छात्र ट्रैक्टर में सवार होकर कोचिंग गए।

जलभराव होने के चलते सीकर के नवलगढ़ रोड पर वाहनों का आवागमन बंद रहा।

लोहारू बस स्टैंड एरिया में भी 2 से 3 फीट पानी आ गया,लोग इस पानी के बीच ही निकलने को मजबूर रहे।

सीकर में रानी महल के पास भी जलभराव हुआ,यहां कई दुकानों में पानी घुस गया।

सीकर में सम्राट सिनेमा के पास भी 2 फीट तक जलभराव हो गया।

रविवार सुबह बारिश के बाद सीकर कलेक्टर मुकुल शर्मा और एसपी प्रवीण नायक ने जलभराव वाले इलाकों का दौरा किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments