![]()
जयपुर के मुहाना इलाके में हथियारबंद बदमाशों के लूट की दो वारदात करने के मामले सामने आए हैं। देसी कट्टे के दम पर दो युवकों से बदमाश बाइक, मोबाइल और कैश छीनकर फरार हो गए, जिसके बाद पीड़ितों ने मुहाना थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेजो
दो अलग-अलग जगह लूट
पुलिस ने बताया- लूट की पहली वारदात मुहाना के मोहनपुरा निवासी अनिल शर्मा के साथ हुई। रात करीब 11 बजे अनिल बाइक पर अपने घर जा रहा था। मुहाना मंडी के गेट नंबर-1 पर बाइक सवार बदमाशों ने हथियार दिखाकर रुकवाया। देसी कट्टा तानकर उसकी जेब में रखे 7 हजार रुपए और बाइक छीनकर फरार हो गए।
वहीं, दूसरी वारदात मुहाना के हनुमान विहार निवासी सीताराम के साथ हुई। रात को घर लौटते समय मोहनपुरा में बाइक सवार बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। देसी कट्टे के दम पर जेब में रखे 2 मोबाइल और 6200 रुपए छीनकर ले गए। मुहाना थाने में दोनों पीड़िता ने हथियारबंद बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज करवाया।
फुटेज के आधार पर धर-दबोचा पुलिस ने वारदात स्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगाला। जिनके आधार पर दोनों बदमाशों को चिह्नित किया। पुलिस ने लूट मामले में आरोपी संदीप वैष्णव (23) निवासी मीणा कॉलोनी सांगानेर और राहुल गुर्जर (19) निवासी सिकंदरा दौसा को अरेस्ट किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में यूज देसी कट्टा, कैश और बाइक बरामद की है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments