![]()
शिक्षा विभाग की ओर से उदयपुर सहित प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों मे प्रिंसिपलों के रिक्त पद 1 सितंबर से पहले भर दिए जाएंगे। विभाग की ओर से 2015 से लेकर 2024 तक वरीयता में आने वाले द्वितीय श्रेणी, व्याख्याता की सूची को अपडेट किया जा रहा है। इसके बाद इनकी
शेष बचे 1020 प्रिंसिपलों या समकक्ष को शिक्षा विभाग की सहयोगी संस्थाएं- समग्र शिक्षा अभियान, हॉस्टल सहित प्रशासनिक पदों पर नियुक्ति किया जा सकेगा। दूसरी ओर, इन पदों के लिए रिव्यू डीपीसी सहित ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया 1 सितंबर तक पूरी होगी। इससे पहले 25 अगस्त को अंतिम वरीयता सूची जारी की जाएगी। चयनित प्रिंसिपल 10 सितंबर तक पदभार ग्रहण करेंगे।
जानकारी के अनुसार सत्र 2015 से लेकर 2016 तक 69, सत्र 2022-23 से 2024 तक 1278 और 2024 में 2873 द्वितीय श्रेणी और व्याख्याताओं को प्रधानाचार्य पद के लिए पात्र माना गया था। रिव्यू डीपीसी से भरी जाने वाली पोस्ट के बाद उतनी ही पोस्ट द्वितीय श्रेणी और व्याख्याताओं की खाली होगी। बता दें कि उदयपुर में उच्च माध्यमिक स्कूलों की संख्या 740 है। इनमें से 180 में प्रिंसिपल की पोस्ट खाली पड़ी है।
पदोन्नति के बाद इतने ही पद स्वीकृत होंगे, नई भर्ती की राह खुलेगी
पदोन्नति के बाद सरकारी स्कूलों में व्याख्याता और द्वितीय श्रेणी शिक्षकों के 4220 पद खाली हो जाएंगे। इन पदों को भरने के लिए विभाग की ओर से भर्ती निकाली जाएगी। जिसमें रिक्त पदों पर अभ्यर्थना भेजी जाएगी। इससे सरकार की ओर से जब भी भर्ती निकाली जाएगी, तब इन खाली जगहों को भरने की प्रक्रिया चलाई जाएगी। दूसरी ओर, अभी तृतीय श्रेणी शिक्षकों की डीपीसी भी अटकी हुई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जब भी डीपीसी होगी, तब करीब 5 हजार से अधिक शिक्षक द्वितीय श्रेणी में पदोन्नत होंगे। तब तृतीय श्रेणी के इतने ही पद भी रिक्त हो जाएंगे।
प्राथमिकता के आधार पर मिलेगा स्कूल चुनने का अवसर प्रत्येक चयनित अभ्यर्थी को अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार स्कूल चुनने का अवसर मिलेगा। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि अभ्यर्थियों को स्थानांतरण और पदस्थापन से संबंधित जानकारी भी रियल-टाइम में उपलब्ध होगी। इस प्रक्रिया के पूर्ण होते ही विभाग पदस्थापन आदेश जारी करेगा। इससे नए प्राचार्य व समकक्ष पदों पर चयनित अधिकारी स्कूलों में ज्वाइनिंग दे सकेंगे।
25 को आएगी सूची
- 25 अगस्त – अंतिम आपत्तियों के आधार पर संशोधन करते हुए स्थायी वरीयता सूची का प्रकाशन।
- 26 अगस्त – शाला दर्पण जयपुर/बीकानेर और संस्थापन एबी अनुभाग (निदेशालय) डाटा का सत्यापन करेंगे।
- 27 अगस्त – शासन से निर्देशों के अनुरूप रिक्तियों का प्रकाशन।
- 28 अगस्त से 1 सितंबर – अभ्यर्थियों की ओर से स्कूलों का चयन और विकल्प लॉक करना। प्रक्रिया 1 सितंबर की मध्यरात्रि 12 बजे तक पूर्ण करनी होगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments