विधानसभा अध्यक्ष और अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की ओर से दिए गए बयान को लेकर बीजेपी की ओर से विरोध किया जा रहा है।
सोमवार को पृथ्वीराज मंडल ने आगरा गेट चौराहे पर डोटासरा के खिलाफ विरोध जताते हुए डोटासरा का पुतला एलिवेटेड रोड पर लटका दिया। भाजपाइयों ने डोटासरा से अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की है।

डोटासरा का पुतला एलिवेटेड रोड पर लटका दिया। भाजपाइयों ने डोटासरा से अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की है।
सोमवार को भाजपा पृथ्वीराज मंडल अजमेर के कार्यकर्ता आगरा गेट चौराहे पर इकट्ठा हुए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया। भाजपाइयों ने विधानसभा अध्यक्ष के लिए दिए गए बयान को शर्मनाक और निंदनीय बताया है। उन्होंने कहा कि डोटासरा का बयान बता रहा है कि उनकी मानसिकता महिलाओं के प्रति किस स्तर की है। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी अपने पद पर गरिमा और मर्यादा के साथ कार्य कर रहे हैं।
पृथ्वीराज मंडल अध्यक्ष संदीप गॉड ने बताया कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के लिए निदंनीय बयान दिया गया है।
डोटासरा समय-समय पर इस प्रकार के बयान देते हैं जिसे सुना भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। इसकी गौर निंदा करते हुए पृथ्वीराज मंडल की ओर से प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन करते हुए गोविंद सिंह डोटासरा का पुतला एलिवेटेड रोड ब्रिज पर मटका। इस दौरान डोटासरा से आपका पद से इस्तीफा देने की मांग की है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments