☜ Click Here to Star Rating


पाली जिले के चंडावल थाना क्षेत्र के गुडिया नदी में फंसे वृद्ध को एसडीआरएफ रेस्क्यू करते हुए।

पाली में नदी पार करते समय अचानक रपट पर पानी का बहाव तेज हो गया। ऐसे में 65 साल के बुजुर्ग इसमें फंस गए। बचने के लिए वह पिलर पकड़कर करीब 6 घंटे तक बैठे रहे। बाद में मौके पर पहुंची SDRF की टीम ने बोट के जरिए रेस्क्यू कर सकुशल निकाला।

.

सोमवार को पाली जिले के चंडावल थाना क्षेत्र के सांडिया गांव के पास सांडिया गांव निवासी 65 साल के भंवर सिंह गुड़िया नदी की रपट पार कर रहे थे। इस दौरान अचानक नदी में पानी का बहाव तेज हो गया। इस कारण बुजुर्ग नदी के बीचों-बीच फंस गए। ऐसे में वह पिलर पकड़कर बैठ गए। मौके पर पहुंची SDRF की टीम ने मोटर बोट से ऑपरेशन को अंजाम दिया और बुजुर्ग को सकुशल बाहर निकाला।

लहरों के बीच से रेस्क्यू किया

एसडीआरएफ कंट्रोल रूम कमाण्डेंट राजेन्द्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि सूचना पर मानसून सत्र 2025 में आपदा राहत एवं बचाव के लिए एसडीआरएफ ई कम्पनी अजमेर की रिजर्व पुलिस लाइन ब्यावर में तैनात रेस्क्यू ई-04 के प्रभारी हैड कॉन्स्टेबल विमल कुमार को टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

रेस्क्यू टीम के जवान कैलाश चौहान, मुकेश कुमार, नरेन्द्र, अजयराम, महावीर, सुरेश कुमार, रमेश चन्द, जितेन्द्र भडाना तथा दशरथ ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। मोटर बोट की मदद से उफनती गुड़िया नदी की लहरों को पार कर नदी के बीच फंसे बुजुर्ग तक पहुंचे और रेस्क्यू कर बाहर निकाला। बुजुर्ग नदी के बीच 6 घंटे पिलर पर फंसा रहा।

पाली जिले के चंडावल थाना क्षेत्र के गुड़िया नदी में फंसे वृद्ध को एसडीआरएफ टीम ने सकुशल निकाला।

पाली जिले के चंडावल थाना क्षेत्र के गुड़िया नदी में फंसे वृद्ध को एसडीआरएफ टीम ने सकुशल निकाला।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading