☜ Click Here to Star Rating


11 के वी लाइन की चपेट में आने से हुई वृद्ध की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने रोड जाम् धरना दिया।

कोतवाली थाना क्षेत्र से गुजर रही 11 केवी लाइन के करंट की चपेट में आने से शनिवार को झुलसे बुजुर्ग की जयपुर में देर रात को हुई मौत के बाद रविवार को परिजनों और लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने रविवार को धन्ना तलाई क्षेत्र में कृषि मंडी रोड पर जाम लगा क

.

4 घंटे बाद हटाया जाम

इसकी सूचना मिलने के बाद SDM, DSP, तहसीलदार, कोतवाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से समझाइश की। लेकिन लोग और परिजन नहीं माने। लोगों ने मृतक के एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने और 50 लाख रुपए देने की मांग की । करीब 5 घंटे बाद 1 बजे दोनों पक्ष में सहमति बनी। इसके सहमति के तहत मृतक के एक आश्रित को संविदा पर नौकरी, ज्यादा से ज्यादा सहायता राशि दिलवाने और इस लाइन को हटाने के आश्वासन पर सहमति बनी। लोगों ने सुबह करीब 8 बजे लगाया जाम दोपहर 1 बजे हटा दिया।

धरने पर बैठे परिजनों और लोगों को समझाते तहसीलदार मानवेंद्र जायसवाल (लाल कलर की शर्ट पहने हुए )

धरने पर बैठे परिजनों और लोगों को समझाते तहसीलदार मानवेंद्र जायसवाल (लाल कलर की शर्ट पहने हुए )

70% झुलसे बुजुर्ग

बता दें कि NH-52 रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे रामापीर कॉलोनी में रहने वाले अल्लाहदिया (60) अपने मकान की छत से सीढ़ियों के सहारे नीचे उतर रहा था। तभी छत के पास से निकल रही हाई टेंशन लाइन (11 केवी लाइन) के करंट की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसकी चीख पुकार सुनकर उसके पास गए। फिर उसे झुलसी हालत में सआदत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने 70% झुलसने की कहते हुए उसे जयपुर रेफर कर दिया। जहां उसने रात को दम तोड़ दिया।

कृषि मंडी रोड जाम किया था

इससे गुस्साए परिजन और आसपास के लोग सुबह करीब 8 बने पास से गुजर रहे धन्ना तलाई रोड पर आ गए और वहां से गुजर रहे कृषि मंडी रोड जाम कर दिया। इस दौरान मृतक के बेटे राशिद ने बिजली निगम की लापरवाही से यह हादसा होना बताते हुए तीन प्रमुख मांगे रखी।

इसके सूचना मिलने के बाद तहसीलदार मानवेंद्र जायसवाल, कोतवाल भंवर लाल वैष्णव, एसडीएम हुकमी चंद, डीएसपी राजेश विद्यार्थी आदि मौके आए और लोगों को समझाय। करीब 1 बजे धरना खत्म कर जाम हटाया। इस दौरान समाजसेवी अकबर खान, पार्षद विकास लोदी आदि मौजूद थे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading