भाइयों से जमीन और मकान के विवाद के चलते चढ़ा पानी की टंकी पर।
भरतपुर के कोतवाली इलाके में एक व्यक्ति मकान और जमीन विवाद के चलते टंकी पर चढ़ गया। व्यक्ति के दो बच्चे और पत्नी नीचे बैठे थे। मौके पर एडिशनल एसपी और थाने की पुलिस पहुंची। 2 घंटे की समझाइश के बाद व्यक्ति को टंकी से नीचे उतारा गया। व्यक्ति की पत्नी ने ब
पारिवारिक विवाद के चलते व्यक्ति चढ़ा पानी की टंकी पर
हरिओम निवासी अऊ गेट डीग ने बताया कि मेरे बड़े भाई राजेंद्र, बबलू, गुड्डू, संजू मेरे पिता के मकान और जमीन में हिस्सा नहीं दे रहे। उन्होंने मेरे परिवार को घर से बाहर निकाल दिया है। इसलिए मुझे अपने परिवार के साथ भरतपुर कमल पूरा में किराये के मकान में रहना पड़ रहा है। हमारा यह मामला कोर्ट में लंबित है। हरिओम ड्राइवर की नौकरी करता है और अपने परिवार को पालता है। हरिओम और अंशु के पास दो बच्चे हैं जिनका नाम रूद्र (6) और कनिष्का (2) है।

हरिओम के पत्नी और बच्चे नीचे बैठे थे इस दौरान हरिओम की पत्नी बेहोश हो गई।
पत्नी हुई बेहोश
एडिशल एसपी सतीश यादव ने बताया कि हरिओम का आपसी मकान और जमीन का विवाद चल रहा है। इसका मामला कोर्ट में लंबित चल रहा है। कोर्ट ही इसका फैसला करेगा। हरिओम इस मामले को लेकर वह पानी की टंकी पर चढ़ गया। 2 घंटे की समझाइश के बाद नीचे उतारा गया। इस दौरान हरिओम की पत्नी बेहोश हो गई। जिसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। हरिओम को समझाइश कर नीचे उतार लिया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments