![]()
जयपुर की यातायात व्यवस्था को आधुनिक और स्मार्ट बनाने की दिशा में पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। शहर के 28 प्रमुख मार्गों और चौराहों पर 233 पॉइंट चिन्हित कर 1665 हाइटेक कैमरे लगाने की तैयारी है। इसके लिए यातायात पुलिस ने सर्वे पूरा कर प्रस्ताव सर
नया सिस्टम
635 एआई-बेस्ड इनफोर्स कैमरे, 570 पीटी-जेड सर्विलांस कैमरे, 50 स्पीड कैमरे और 410 रेड लाइट कैमरे शामिल होंगे। इन सभी कैमरों की मॉनिटरिंग के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम में एक अत्याधुनिक ट्रैफिक कमांड सेंटर भी स्थापित किया जाएगा।
ITMS कैमरों की खासियत
- एएनपीआर तकनीक से नंबर प्लेट पहचानकर चोरी या संदिग्ध वाहनों की तुरंत सूचना।
- बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को कलर, मॉडल और मेक से ट्रैक किया जा सकेगा।
- ट्रैफिक जाम या दबाव बढ़ने पर रियल टाइम अलर्ट जारी होगा।
- हेलमेट के कलर से वाहन की पहचान संभव।
- वाहनों की स्पीड और रूट-मैप पर लगातार निगरानी।
- बार-बार नियम तोड़ने वाले वाहनों की महीनेवार सूची तैयार होगी।
- वीआईपी मूवमेंट-ग्रीन कॉरिडोर के दौरान यातायात संचालन आसान होगा।
यहां लगेंगे कैमरे सीकर रोड -16 एक्सप्रेस-वे -15 झोटवाड़ा रोड -18 अजमेर रोड -10 टोंक रोड -17 जेएलएन -9 परकोटा -21 न्यू सांगानेर रोड -16 दिल्ली रोड -9 आगरा रोड -10 गोविंद मार्ग -9 वैशाली नगर -10 गोपालपुरा -9
“एडिशनल कमिश्नर योगेश दाधीच के नेतृत्व में टीमों ने शहर का सर्वे कर कैमरे लगाने के लिए पॉइंट चिन्हित किए हैं। प्रस्ताव सरकार को भेजा जा चुका है।” -बीजू जॉर्ज जोसफ, पुलिस कमिश्नर
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments