![]()
दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में अलवर कलेक्टर व आयुक्त को सम्मानित करते केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव।
देश भर में स्वच्छता वायु सर्वेक्षण में अलवर शहर तीसरे स्थान पर रहा। जिसको लेकर केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने मंगलवार को नई दिल्ली के इंदिरा पर्यावरण भवन के गंगा ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में अलवर कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला तथा नगर निगम आयुक्त
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मिशन लाइफ का उद्देश्य पर्यावरण हितैषी जीवनशैली अपनाकर प्रकृति का संरक्षण करना है। देश में स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनकेप) से 130 शहरों में नवाचार एवं तकनीक के उपयोग के संयुक्त प्रयासों से पर्यावरण प्रदूषण को कम किया है। भारत सरकार आइडियाज फॉर लाइफ कार्यक्रम के माध्यम से सात विभिन्न विषयों पर कार्य कर रही है। स्वच्छ वायु के लिए सामूहिक भागीदारी के महत्व पर बल दिया। स्वच्छता पखवाड़ा 17 से सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें 75 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही देश में इस वर्ष 75 नये नगर वन भी बनाये जाने की स्वीकृति जारी की गई है।
यादव ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2025 में अलवर शहर के देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर अलवरवासियों को बधाई देते हुए कहा कि विगत एक वर्ष के दौरान किए गए समन्वित प्रयासों का यह सुखद परिणाम है।
मंत्रालय के सचिव तन्मय कुमार ने बताया कि स्वच्छ वायु सर्वेक्षण के अंतर्गत वायु प्रदूषण को सन 2025-26 तक 40 प्रतिशत तक कम करने के लिए एक पहल है। इसमें 130 शहरों को उनकी वायु गुणवत्ता में सुधार और शहर को विशिष्ट कार्य योजनाओं के क्रियान्वयन के आधार पर रैंक दी जाती है।
समन्वित प्रयासों से आ रहें है सकारात्मक परिणाम
जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण में अलवर जिले को स्वच्छता रैंकिंग में 54वां स्थान प्राप्त होने के बाद अलवर शहर ने एक और उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देश भर में तीसरा स्थान स्थान प्राप्त किया है। अलवर शहर को एनकेप के तहत अभी तक कुल 24.32 करोड़ रुपए की राशि प्राप्त हुई। जिसमें से करीब 22 करोड़ रुपए लगभग 90 प्रतिशत राशि का उपयोग किया जा चुका है। अधिकांश राशि 19 करोड़ रुपए की सड़क मरम्मत एवं टाइल कार्य में उपयोग हुई।
नगर निगम आयुक्त जितेन्द्र सिंह नरूका बताया कि देश के 130 शहरों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के माध्यम से सभी के लिए स्वच्छ वायु के लक्ष्य को हासिल करना और नागरिकों में वायु प्रदूषण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। इस वर्ष इन सभी 130 शहरों में तीन श्रेणियों में पुरस्कार दिए जिसमें अलवर शहर द्वितीय केटेगरी (3 लाख से 10 लाख तक की आबादी) में अलवर शहर देश भर में तीसरे स्थान पर रहा है। जिसके परिणामस्वरूप 25 लाख की इनामी राशि का चैक, प्रमाण पत्र और प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। अलवर शहर ने कुल 200 अंको में से 197.6 अंक प्राप्त किए। इसी केटेगरी में प्रथम स्थान पर अमरावती (महाराष्ट्र) रहा जिसको 75 लाख रुपए की इनामी राशि व द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से उत्तरप्रदेश के शहर झाँसी व मुरादाबाद रहें।
समारोह में राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा,पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अतिरिक्त सचिव वीर विक्रम यादव,नगर निगम अलवर के एनकेप विशेषज्ञ योगेश पूनिया पुरस्कृत होने वाले गणमान्य नागरिक, अधिकारी गण मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments