☜ Click Here to Star Rating


मंत्री किरोड़ीलाल मीणा से मुलाकात करती महिला।

अलवर में मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के सामने एक महिला भावुक हो गई और रोने लगी। महिला बोली- पुलिस ने मेरे बेटे को इतना पीटा कि उसने सुसाइड कर लिया। सुसाइड नोट में नाम होने के बाद भी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हुआ। मंत्री ने कहा- आप 28 जुलाई को

.

जानकारी के मुताबिक अलवर में अमित सैनी (21) ने 9 जुलाई को खुदकुशी की थी। युवक को पुलिस ने चोरी के एक मामले में हिरासत में लिया था।

9 जुलाई को अमित लॉकअप से बाहर आया और जहर खा लिया था। शनिवार को अलवर में जिला अधिकारियों की बैठक लेने पहुंचे मंत्री किरोड़ीलाल मीणा से अमित के घरवाले मिले।

अमित की मां बीना देवी ने रोते हुए मंत्री से कहा- सुसाइड नोट में पुलिसकर्मियों के नाम लिखे थे, लेकिन उनके खिलाफ मामला तक दर्ज नहीं किया।

मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने महिला को आश्वासन दिया और कहा- आपको न्याय जरूर मिलेगा।

मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने महिला को आश्वासन दिया और कहा- आपको न्याय जरूर मिलेगा।

अमित सैनी ने 9 जुलाई को सुसाइड किया था शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक अमित सैनी के साथ एक 16 वर्षीय नाबालिग को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था।

नाबालिग ने बताया था कि पुलिस ने अमित को लॉकअप में खूब टॉर्चर किया था। उसे दूसरे कमरे में ले जाकर 4 बार पीटा था। उस पर 16 वारदातों को कबूल करने का दबाव बनाया गया था।

उसके प्राइवेट पार्ट के बाल भी नोच लिए थे। लड़के ने कहा था- मैंने उन्हें बताया कि मैं नाबालिग हूं। फिर भी पुलिस ने मेरी उम्र 19 लिखी और लॉकअप में रखकर पीटा था।

पुलिस ने अमित का पर्स और मोबाइल भी नहीं लौटाया था। उसे अगले दिन आने को कहा था। सुसाइड नोट में उसने 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोगों के नाम लिखे थे।

मामले को लेकर सदर थाने के एसएचओ रमेश सैनी ने कहा था कि मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री ने कहा था- आप मेरे को सस्पेंड कराना चाहते हो कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने शनिवार को बैठक के बाद मीडिया कर्मियों को कहा था- आप मेरे को सस्पेंड कराना चाहते हो, कैमरे बंद करो। मैं अलग से बता दूंगा एग्रेसिव बात क्या-क्या है?

नरेश मीणा के बयान पर कहा था- नामसमझी वाला है। बता दें नरेश मीणा ने हाल ही में बयान में डॉ. किरोड़ी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने मीणा समाज में नेता पैदा नहीं किए, किए होते तो आज हरीश मीना जैसे नेता नहीं होते। पढ़ें पूरी खबर…

————

सुसाइड से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें….

पुलिस लॉकअप में टॉर्चर, बाल उखाड़े, बाहर आते ही कर लिया सुसाइड; नाबालिग साथी बोला-16 केस कबूल करने का दबाव बनाया

अलवर के शिवाजी पार्क थाना इलाके में रहने वाले युवक अमित सैनी (21) ने 9 जुलाई को सुसाइड किया था। युवक को पुलिस ने चोरी के मामले में डिटेन किया था। अमित के साथ 16 साल के नाबालिग को भी हिरासत में लिया था। पढ़ें पूरी खबर



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading