![]()
जयपुर| अमेरिकी टैरिफ से निर्यात पर असर भारतीय एल्युमीनियम एक्सट्रूजन उद्योग के लिए भी चिंता का सबक है। वहीं, एल्युमीनियम एक्सट्रूजन उद्योग स्थापित क्षमता का पूरा उपयोग नहीं होने और सस्ते आयात जैसी चुनौतियों के समाधान के उद्देश्य से 10 से 13 सितंबर तक
प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों पर सत्र होंगे। प्रदर्शनी को हिंडाल्को और वेदांता जैसी कंपनियों के साथ जवाहरलाल नेहरू एल्युमीनियम अनुसंधान विकास और डिजायन केंद्र तथा एमएसएमई मंत्रालय का समर्थन है। एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र चोपड़ा ने बताया कि राजस्थान एल्युमीनियम एक्सट्रूजन का बड़ा उपभोक्ता हैं।
हालांकि कच्चे माल की कीमत में अस्थिरता से इस उद्योग की कंपनियों की परिचालन लागत और लाभ मार्जिन प्रभावित हो रहे हैं। मुक्त व्यापार समझौतों में रियायत और चीन, वियतनाम, मलेशिया, इंडोनेशिया तथा कंबोडिया जैसे आसियान देशों से सस्ता आयात भी घरेलू उद्योग के लिए परेशानी पैदा कर रहा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments