चित्तौड़गढ़ जिले में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कहीं तेज बरसात हो रही है तो कहीं केवल हल्की फुहारें पड़ रही हैं। रविवार को भी जिले के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश का दौर चलता रहा। मौसम विभाग के अनुसार यह बरसात का सिलसिला अभ
रावतभाटा में सबसे ज्यादा बारिश
पिछले 24 घंटे में रावतभाटा में सबसे ज्यादा 100 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा राशमी में 30 एमएम और बेगूं में 17 एमएम बरसात हुई। जिले में अब तक कुल 1007.67 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो इस मौसम के औसत से कहीं ज्यादा है। यह औसत का करीब 134.36 प्रतिशत है। यानी इस बार मानसून ने जिले में अच्छी बारिश दी है।
न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोतरी, दिन का तापमान स्थिर
चित्तौड़गढ़ शहर में रविवार की रात हल्की फुहारें आती-जाती रहीं। हालांकि बारिश होने के बावजूद भी रात का तापमान थोड़ा बढ़ गया है। वहीं दोपहर के समय तापमान में हल्की गिरावट देखी गई। रविवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शनिवार को यह 33.8 और 23.2 डिग्री सेल्सियस था। यानी न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है, जबकि दिन का तापमान लगभग स्थिर रहा। सोमवार सुबह से ही कड़क धूप के साथ शहर में हल्की ठंडी हवाएं चल रही है। हालांकि उमस का प्रभाव भी देखने को मिल रहा है।

बेगूं में तेज बारिश हुई।
8 अक्टूबर तक जारी रहेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग का कहना है कि चित्तौड़गढ़ जिले में 8 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी है। विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासतौर पर खुले क्षेत्रों में बिजली गिरने के दौरान जाने से बचने को कहा गया है।
9 अक्टूबर से मौसम के साफ होने की संभावना जताई गई है। उसके बाद दिन में धूप निकलेगी और रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ सकती है। इस तरह देखा जाए तो चित्तौड़गढ़ में फिलहाल बारिश और उमस दोनों का असर जारी है। दिन में बादल छाए रहते हैं और शाम को कभी हल्की तो कभी तेज फुहारें पड़ जाती हैं। लोगों को राहत और असुविधा दोनों का अनुभव हो रहा है। अब सभी की नजर मौसम विभाग के अगले अपडेट पर टिकी है कि कब यह बरसात पूरी तरह थमेगी और मौसम साफ होकर ठंड की शुरुआत का संकेत देगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments