☜ Click Here to Star Rating



भिवाड़ी के सतपाल कॉलोनी में तीन मंजिला मकान से गिरने से तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची छत पर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। खेलते-खेलते वह छत के कोने पर पहुंची और नीचे गिर गई। कॉलोनी के लोगों ने तुरंत उसे उठाया और उसके माता-पिता को सूचना दी। इस

.

घटना के समय बच्ची के पिता विजय 36 घंटे की ड्यूटी करके घर आए थे और सो रहे थे, जबकि मां कपड़े धो रही थी। बच्ची का नाम रागिनी था, उम्र 3 साल। पिता विजय बिहार के दरभंगा जिले के रहने वाले हैं और पिछले एक साल से भिवाड़ी की एक कॉपर कंपनी में काम कर रहे हैं। करीब छह महीने पहले ही उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों को भिवाड़ी बुलाया था।

विजय के पड़ोसी अक्ष्य ने बताया कि रागिनी अन्य बच्चों के साथ तीन मंजिला मकान की छत पर खेल रही थी, तभी अचानक वह नीचे गिर गई। पड़ोसियों ने तुरंत माता-पिता को जानकारी दी। उसे भिवाड़ी से अलवर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।फिलहाल भिवाड़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई है और बच्ची के शव का पोस्ट मार्टम कराया जाएगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading