![]()
जयपुर | विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार के रूप में आकेड़ा औद्योगिक क्षेत्र को 10 करोड़ रुपए खर्च कर विकसित करने की बजट घोषणा के बावजूद जलभराव से यह क्षेत्र ‘आइलैंड’ में तब्दील हो गया है। सड़कों पर कीचड़ और गहरे गड्ढे होने से माल ढुलाई वाहन दुर
बता दें, बजट में इस औद्योगिक क्षेत्र में सीसी सड़कों के निर्माण के साथ अन्य सुविधाओं की घोषणा की गई थी। लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया। जबकि, 2007 में रीको ने इसको अपने अधीन लेकर 194 औद्योगिक इकाइयों को प्लॉट के पट्टे जारी किए थे। अभी इन पर संचालित स्टील, ट्रांसफार्मर मैन्युफैक्चरिंग, केमिकल, गारमेंट और हैंडीक्राफ्ट जैसी इकाइयां सालाना करीब 8 हजार करोड़ रुपए का उत्पादन करती है। इनसे प्रत्यक्ष रूप से 5 हजार और परोक्ष रूप से 15 हजार लोगों को रोजगार मिल रहा है। सरकार को भी करोड़ों रुपए का राजस्व मिल रहा। इसके मद्देनजर उद्यमियों ने सरकार से तत्काल हस्तक्षेप और सड़कों का निर्माण शुरू करने की मांग की है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments