☜ Click Here to Star Rating


अजमेर के आनासागर वेटलैंड एरिया में बने सेवन वंडर्स को आज से तोड़ा जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अजमेर विकास प्राधिकरण (ADA) अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहा है।

.

कोर्ट ने छह महीने पहले इसे हटाने के आदेश दिए थे, जिसके बाद केवल एक प्रतिमा को हटाकर नीचे रखा गया था। इन्हें तोड़ने के लिए प्राधिकरण ने टेंडर निकाला था, लेकिन केवल एक ही कंपनी ने बोली लगाई थी।

कोर्ट में दिए हलफनामे में जिला प्रशासन ने इन्हें 17 सितंबर तक तोड़ने की जानकारी दी थी। डेडलाइन से पहले इन्हें तोड़ने की शुरुआत हुई है।

इनका निर्माण करीब 12 करोड़ की लागत से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में हुआ था। तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साल 2022 में इनका उद्घाटन किया था।

सेवन वंडर्स का पहले और अब का ड्रोन वीडियो…

सबसे पहले बीजेपी के पूर्व पार्षद ने लगाई थी याचिका

आनासागर के आस-पास वेटलैंड खत्म करने और मास्टर प्लान की अवहेलना को लेकर अशोक मलिक (पूर्व पार्षद, बीजेपी) ने 11 मार्च 2023 को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) में रिट लगाई थी।

11 अगस्त 2023 को एनजीटी की भोपाल बेंच ने अपने आदेश में सेवन वंडर्स पार्क, पटेल स्टेडियम, गांधी स्मृति उद्यान और झील के चारों ओर बने फूड कोर्ट को ध्वस्त करने का आदेश दिया था।

एनजीटी ने माना था कि वेटलैंड खत्म करने और मास्टर प्लान की अवहेलना कर निर्माण किया गया था।

सुप्रीम कोर्ट ने मार्च 2025 में कहा था-

QuoteImage

आप की कार्यप्रणाली से ऐसा नहीं लगता कि आप अजमेर को स्मार्ट बनाना चाहते हो। हमें आश्चर्य है कि शहर में जल निकायों, आर्द्र भूमि की सुरक्षा के बिना कोई शहर कैसे स्मार्ट बन सकता है और जल निकायों, आर्द्र भूमि पर अतिक्रमण करके शहर कैसे स्मार्ट बन सकते हैं।

QuoteImage

अब देखिए- अतिक्रमण हटाने से जुड़े PHOTOS…

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई थी।

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई थी।

वेटलैंड पर हुए इस निर्माण को तोड़ने के लिए एक्सपर्ट की भी मदद ली जा रही है।

वेटलैंड पर हुए इस निर्माण को तोड़ने के लिए एक्सपर्ट की भी मदद ली जा रही है।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इस प्रोजेक्ट को बनाया गया था। निर्माण के दौरान से ही ये प्रोजेक्ट विवादों में रहा है।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इस प्रोजेक्ट को बनाया गया था। निर्माण के दौरान से ही ये प्रोजेक्ट विवादों में रहा है।

सेवन वंडर्स पार्क के लिए टिकट भी तय थी। करीब 87 लाख का ठेका एक प्राइवेट फर्म को दिया गया था।

सेवन वंडर्स पार्क के लिए टिकट भी तय थी। करीब 87 लाख का ठेका एक प्राइवेट फर्म को दिया गया था।

….

अजमेर में सेवन वंडर टूटेगा, लेकिन तारीख तय नहीं:17 सितंबर है डेडलाइन, याचिकाकर्ता बोले- नहीं तोड़ा तो अगले ही दिन सुप्रीम कोर्ट में कंटेम्प्ट याचिका



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading