☜ Click Here to Star Rating



प्री-काउंसलिंग के दौरान कैंप में सैकड़ों मामलों का निस्तारण किया गया

भीलवाड़ा में मोटर वाहन दुर्घटना अधिकरण संख्या-01 में जिला एवं सेशन न्यायाधीश अभय जैन की अध्यक्षता में प्री-काउंसलिंग शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में बीमा कंपनियों और प्रार्थी एडवोकेट्स के बीच समझाइश कराई गई। जिसमें 100 मामलों का आपसी सहमति से निस्

.

मिडिएशन नेशन अभियान के तहत मोटर वाहन दुर्घटना अधिकरण संख्या-01 के न्यायाधीश नवीन कुमार चौधरी के प्रयासों से 100 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, जिनमें करोड़ों रुपये के अवार्ड पारित किए गए।

MACT न्यायाधीश नवीन चौधरी ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर के सहयोग से संचालित की जाती है। शिविर में तीन हाई-वेल्यू मामलों में जिला एवं सेशन न्यायाधीश अभय जैन के हाथों परिवारजनों को मुआवजे के अवार्ड सौंपे गए। एक प्रमुख मामले में, कोटड़ी चौराहे पर स्कूल जाते समय स्कूटी को पिकअप वाहन द्वारा टक्कर मार दी गई थी, जिससे राजकीय अध्यापिका की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

मृतका के पति ने अधिवक्ता कौशल शुक्ला के माध्यम से दावा पेश किया। समझाइश के फलस्वरूप बीमा कंपनी एचडीएफसी एर्गो के अधिवक्ता शिवकुमार जोशी ने 95 लाख रुपये का अवार्ड पारित करवाया। अन्य दो मामलों में अधिवक्ताओं कैलाश आगाल और पवन पाराशर व बीमा कंपनियों यूनाइटेड इंश्योरेंस और न्यू इंडिया इंश्योरेंस के माध्यम से 72 लाख और 24.90 लाख के मुआवजे के आदेश पारित किए गए।

जिला एवं सेशन न्यायाधीश अभय कुमार जैन ने कहा कि न्यायाधीश नवीन कुमार चौधरी के प्रयासों से बीमा कंपनियों और प्रार्थी एडवोकेट्स के बीच कोर्डिनेशन कर लोक अदालत की भावना के अनुरूप परिवादियों को अधिकतम लाभ दिलाया गया, जिसमें ₹20-20 लाख तक की राशि के अवार्ड भी शामिल हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading