जयपुर | श्रीगंगानगर के अजय सिंह कूकना को दलीप ट्रॉफी के फाइनल के लिए सेंट्रल जोन टीम में शामिल किया गया है। खब्बू स्पिनर कूकना ने पिछले सीजन रणजी ट्रॉफी में राजस्थान की ओर से सबसे ज्यादा 24 विकेट लिए थे। सेंट्रल जोन की टीम में चार बदलाव किए गए हैं।
कूकना ने राजस्थान स्टेट चैम्पियनशिप कोल्विन शील्ड में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 मैचों में 14 विकेट लिए थे। श्रीगंगानगर के लिए लेफ्ट आर्म स्पिनर मानव सुथार को ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ खेले जाने वाले मैच के लिए भारत-ए टीम में शामिल किया गया है। उनके स्थान पर ही अजय कूकना को शामिल किया गया है। इसके अलावा टोंक राजस्थान के खलील अहमद भी ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ भारतीय टीम में शामिल किए गए हैं। टीम : रजत पाटीदार (कप्तान), आयुष, मालेवार, शुभम, संचित, यश, भूटे, कुमार कार्तिकेय, आदित्य, उपेंद्र, अजय सिंह, अक्षय, दीपक, कुलदीप, सारांश।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments