☜ Click Here to Star Rating



पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

बालोतरा पुलिस ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड बेचने और उसका अवैध उपयोग करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक सिम कार्ड विक्रेता सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से सिम कार्ड और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है

.

पुलिस के अनुसार बालोतरा निवासी कुलदीप ने 10 सितंबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उसने 11 अगस्त 2025 को आशीष गौड़ से अपने आधार कार्ड पर जियो कंपनी की सिम खरीदी थी। उसी दौरान आशीष गौड़ ने उसकी जानकारी के बिना उसके नाम पर एयरटेल की सिम जारी कर ब्लैक में बेच दी। बाद में यह सिम रमेश कुमार द्वारा अवैध कार्यों में उपयोग की जा रही थी। इस पर पुलिस ने बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया।

थानाधिकारी बोले- टीम गठित की गई

बालोतरा थानाधिकारी छैलसिंह ने बताया कि थाना स्तर पर टीम गठित कर डीसीआरबी और तकनीकी टीम की मदद से मुख्य आरोपी अवैध सिम विक्रेता आशीष पुत्र गजेंद्र निवासी नेहरू कॉलोनी, बालोतरा को डिटेन किया गया। इसके अलावा साजिशकर्ता और अवैध सिम का उपयोग करने वाले दीपाराम पुत्र रेखाराम निवासी चीबी गिड़ा तथा रमेश कुमार पुत्र फुसाराम निवासी जानियाना, बालोतरा को भी डिटेन किया गया।

पूछताछ के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से फर्जी सिम कार्ड और उपयोग किए गए मोबाइल हैडसेट्स जब्त किए गए। पुलिस आरोपियों से फर्जी सिम कार्ड के जरिए की गई अवैध गतिविधियों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading