☜ Click Here to Star Rating


तस्वीर उस होटल की है, जो आरोपी की भाभी के नाम पर है।

प्रतापगढ़ में ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है। प्रतापगढ़ पुलिस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने फैक्ट्री से 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।

.

50 करोड़ रुपए की ड्रग्स और उसे बनाने का सामान भी बरामद किया है। मामला पीपलखूंट थाना क्षेत्र का बुधवार रात का है।

आरोपी और उसके भाई ने ड्रग्स की कमाई से एक करोड़ रुपए का होटल (गेस्ट हाउस) भी खरीदा था, जो भाई की पत्नी के नाम पर था।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी जमशेद खान। साथ में जब्त की गई ड्रग्स।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी जमशेद खान। साथ में जब्त की गई ड्रग्स।

2024 से फरार चल रहा था प्रतापगढ़ एसपी बी. आदित्य ने बताया- AGTF जयपुर को पीपलखूंट के टांडा बड़ा सरहद बोरी मोजल गांव में ईश्वर मीणा के मकान में एमडी ड्रग्स बनाने की सूचना मिली थी। बुधवार रात AGTF, धोलापानी, पीपलखूंट और सौंखपुरा थाना पुलिस ने मकान में दबिश दी।

मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया। उसने अपना नाम जमशेद गुल उर्फ जम्मू खान निवासी देवल्दी (प्रतापगढ़) बताया। जमशेद 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश है। वह 2024 में देवल्दी और 2025 में सुहागपुरा के जंगल में पकड़ी गई एमडी फैक्ट्रियों में शामिल था। जमशेद फरार चल रहा था।

फैक्ट्री में सर्च करने पर पुलिस ने 70 किलो 720 ग्राम लिक्विड केमिकल और 17 किलो 300 ग्राम एमडी बरामद की। इसकी बाजार में कीमत करीब 50 करोड़ रुपए आंकी गई है। स्टील के दो बड़े बर्तन, दही बिलौने की मशीन, हीटर और बाइक भी जब्त की है।

भाभी के नाम पर मध्यप्रदेश में एक करोड़ का होटल जमशेद गुल और उसके भाई याकूब ने मध्यप्रदेश के जावरा में एक करोड़ रुपए का होटल (गेस्ट हाउस) खरीदा था। यह संपत्ति (फातिमा गेस्ट हाउस) याकूब की पत्नी फातिमा के नाम पर है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत इस प्रॉपर्टी को 28 अगस्त 2025 को सील कर दिया था।

इससे पहले, 2024 में प्रतापगढ़ पुलिस और AGTF ने अरनोद देवल्दी गांव में कार्रवाई कर भारी मात्रा में ड्रग बनाने का सामान, मशीनें, एमडी युक्त केमिकल बरामद किए। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही जमशेद और याकूब मौके से फरार हो गए ।

यह खबर भी पढ़ें…

प्रतापगढ़ में 40 करोड़ रुपए की ड्रग्स पकड़ी:फार्म हाउस में बना रखी थी फैक्ट्री; राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में हो रही थी सप्लाई

प्रतापगढ़ में 40 करोड़ रुपए की एमडी ड्रग्स पकड़ी गई। यहां फार्म हाउस में फैक्ट्री बना रखी थी। जयपुर से पहुंची एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स(AGTF) ने यह कार्रवाई की। टीम ने यहां से हथियार भी बरामद किए हैं। (यहां पढ़ें पूरी खबर)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading