☜ Click Here to Star Rating


वायुसेना अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह की पत्नी ने शहीद सुरेंद्र मोगा की मां को गले लगा लिया।

पाकिस्तान की ओर से ऑपरेशन सिंदूर के बाद वायुसेना के उधमपुर कैंप पर गोलाबारी की गई। इसमें वायुसेना के मेडिकल असिस्टेंट सार्जेंट सुरेंद्र मोगा शहीद हुए थे। मंगलवार को वायुसेना अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह पहली बार झुंझुनूं पहुंचे और शहीद सुरेंद

.

बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद 9 मई 2025 (शुक्रवार) की रात पाकिस्तान ने उधमपुर कैंप के मैस पर अटैक किया था। इसमें मंडावा (झुंझुनूं) के मेहरादासी गांव के जवान मेडिकल असिस्टेंट सार्जेंट सुरेंद्र मोगा शहीद हो गए थे।

शहीद सुरेंद्र मोगा की बेटी वृतिका को दुलार करते एयर चीफ मार्शल और उनकी पत्नी (सफेद कुर्ती में)

शहीद सुरेंद्र मोगा की बेटी वृतिका को दुलार करते एयर चीफ मार्शल और उनकी पत्नी (सफेद कुर्ती में)

‘परिवार की हर जरूरत का ध्यान रखेंगे’

एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह मंगलवार दोपहर 3 बजे झुंझुनूं हवाई पट्टी उतरे। यहां से वे सड़क रूट से सीधे मेहरादासी गांव पहुंचे। काफिले में उनके साथ एयर कमाण्डर दीपक कुमार शर्मा (सीपीएसओ, वेस्टर्न एयर कमांड दिल्ली), ग्रुप कैप्टन प्रदीप (डीपीएमओ, वेस्टर्न एयर कमांड दिल्ली), ग्रुप कैप्टन एल.एस. चारण (स्टेशन कमांडर, एयर फोर्स स्टेशन उधमपुर) और ग्रुप कैप्टन विनय भारद्वाज (स्टेशन कमांडर, एयर फोर्स स्टेशन जयपुर) भी थे।

एयर चीफ मार्शल मेहरादासी पहुंचे तो बड़ी संख्या में लोग जुट गए। वायुसेना अध्यक्ष शहीद सार्जेंट सुरेंद्र मोगा के घर पहुंचे। उन्होंने वीरांगना सीमा देवी, सुरेंद्र की मां नानू देवी, बेटी वृतिका और बेटे दक्ष से मुलाकात की। उन्होंने परिवार से कहा- वायुसेना हमेशा शहीद परिवारों के साथ खड़ी है। उनकी हर जरूरत का ध्यान रखा जाएगा।

शहीद सुरेंद्र मोगा के घर उनकी तस्वीर के सामने एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह।

शहीद सुरेंद्र मोगा के घर उनकी तस्वीर के सामने एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह।

‘स्कूल का नाम सुरेंद्र मोगा के नाम पर होगा’

वायुसेना अध्यक्ष ने शहीद की तस्वीर पर फूल चढ़ाए। कहा- सार्जेंट मोगा ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की रक्षा की। इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। ये कर्ज कभी नहीं उतारा जा सकता। लेकिन उनके परिवारों की देखभाल और सम्मान सुनिश्चित करना सेना का फर्ज है।

उन्होंने कहा- शहीद सुरेंद्र मोगा का बैटल कैजुअल्टी सर्टिफिकेट जल्द जारी किया जाएगा। गांव के स्कूल का नामकरण सार्जेंट सुरेंद्र मोगा के नाम पर करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। वीरांगना सीमा देवी को नौकरी देने प्रोसेस भी जल्द पूरी होगी। वायुसेना का संकल्प है कि शहीद के परिवार को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

एयर चीफ मार्शल ने सुरेंद्र मोगा की पत्नी वीरांगना सीमा देवी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

एयर चीफ मार्शल ने सुरेंद्र मोगा की पत्नी वीरांगना सीमा देवी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

वीरांगना ने कहा- बलिदान को सम्मान मिला

वीरांगना सीमा देवी ने कहा- आज महसूस हो रहा है कि हमारे बलिदान को देश ने सम्मान दिया है। वायुसेना अध्यक्ष का यहां आना हमारे लिए बहुत बड़ा संबल है।

शहीद की मां नानू देवी की आंखें नम थीं, लेकिन चेहरे पर गर्व था। उन्होंने कहा-बेटे की शहादत पर गर्व है, लेकिन उसकी कमी हमेशा खलेगी। सेना का यह सम्मान हमारे लिए बड़ी सांत्वना है।

भारत माता की जय के नारे लगे

मेहरादासी गांव में वायुसेना अध्यक्ष के आगमन से देशभक्ति का माहौल बन गया। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं सभी शहीद के सम्मान में मौजूद रहे। सेना के अधिकारियों के साथ गांव के लोगों ने भी शहीद को नमन किया। इस दौरान स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस के जवान भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने भारत माता की जय के नारे लगाए।

—————-

ये खबरें भी पढ़ें

पाकिस्तानी हमले में झुंझुनूं का एयरफोर्स जवान शहीद:उधमपुर में थी पोस्टिंग, पत्नी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

झुंझुनूं के एयरफोर्स के जवान पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक में शहीद हो गए। जम्मू-कश्मीर के (उधमपुर) में शुक्रवार रात को हुए अटैक में उनकी शहादत हुई। जवान सुरेंद्र कुमार मेहरादासी (मंडावा) के रहने वाले थे। (पढ़ें पूरी खबर)

झुंझुनूं में शहीद की पत्नी बोलीं-आई लव यू यार:गाल पकड़ कर कहा-प्लीज उठ जाओ; बेटे ने सैल्यूट किया, पाकिस्तानी अटैक में गई थी जान

पाकिस्तानी हमले में शहीद झुंझुनूं के एयरफोर्स जवान सुरेंद्र कुमार का अंतिम संस्कार किया गया। 8 साल के बेटे दक्ष ने मुखाग्नि दी। शहीद की बेटी वृतिका (11) का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह कह रही हैं- मेरे पापा बहुत अच्छे थे। दुश्मनों का खात्मा कर खुद शहीद हो गए। पापा ने कहा था कि यहां कुछ नहीं हो रहा, मैं सेफ हूं। पूरा पाकिस्तान खत्म करना चाहिए। मैं बदला लूंगी। चुन-चुनकर बदला लूंगी। पापा की तरह फौजी बनना चाहती हूं। (पढ़ें पूरी खबर)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading