☜ Click Here to Star Rating



कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा रविवार को एक बार फिर एक्शन मोड में नजर आए। इस बार उन्होंने बीकानेर जिले में नकली बायो उर्वरक बनाने वाली दो बड़ी इकाइयों पर छापेमारी की। पहली कार्रवाई गजनेर थाना क्षेत्र के खारी गंगापुरा गांव में हुई, जहां से करीब 24 हजार

.

मंत्री मीणा ने बताया कि इन इकाइयों से न केवल राजस्थान के विभिन्न जिलों में, बल्कि नेपाल तक माल सप्लाई किया जा रहा था। उन्होंने कहा, यह नकली उर्वरक किसानों की जमीन को बंजर बना रहा है। ऐसी इकाइयों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी पदमपुर में एक नकली उर्वरक इकाई पर छापा डालकर ठोस सबूत जुटाए गए थे, जिनके आधार पर यह नई कार्रवाई की गई। मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दोनों इकाइयों को तुरंत सीज किया जाए और उर्वरक की जांच रिपोर्ट तैयार करवाई जाए, ताकि किसानों को नुकसान न हो।कृषि मंत्री ने चेतावनी दी कि जो भी नकली खाद-बीज बनाने और बेचने का काम कर रहा है, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।

किसानों से अपील की गई कि वे केवल प्रमाणित विक्रेताओं से ही खाद-बीज खरीदें और संदेह होने पर तुरंत विभाग को सूचित करें। बता दें इससे पूर्व तीन बार बीकानेर में किरोड़ी लाल मीणा के निर्देश पर नकली उर्वरक और बीज बनाने वाली इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।

कोलायत की इस मिट्टी से बनती है नकली डीएपी खाद, किसान होते हैं बर्बाद… कोलायत में नकली डीएपी फैक्ट्री पकड़ी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading