☜ Click Here to Star Rating



पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बाद आज सीएम भजनलाल शर्मा ने भी पीएम मोदी से मुलाकात की। सीएम भजनलाल शर्मा की संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से करीब 45 मिनट की मुलाकात हुई।

.

लगातार दो दिन से राज्य की टॉप लीडरशिप से पीएम मोदी की मुलाकात के मायने निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि पीएम मोदी ने दोनों नेताओं से राजस्थान की मौजूदा राजनीति को लेकर फीडबैक लिया हैं।

इन मुलाकातों के बाद प्रदेश में मंत्रिमण्डल विस्तार की चर्चाएं बढ़ गई हैं।

जगदीप धनखड़ के वैक्यूम को भरने की कवायद पीएम मोदी की वसुंधरा राजे और सीएम भजनलाल शर्मा से बैक टू बैक मुलाकातों को जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद प्रदेश की राजनीति मे आए वैक्यूम को भरने की कवायद से जोड़कर भी देखा जा रहा हैं।

धनखड़ के इस्तीफे के बाद प्रदेश से किसी भी बड़े पद पर कोई जाट चेहरा नहीं है। ऐसे में आने वाल समय में जाट समुदाय को किस तरह से साधा जाए। उन्हें सत्ता व संगठन में किस तरह से एडजस्ट किया जाए। इन मुद्दो को लेकर भी पीएम मोदी की राजे और सीएम भजनलाल शर्मा से चर्चा होना बताया जा रहा हैं।

मंत्रिमण्डल विस्तार में सभी गुटों को मौका प्रदेश में वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने के बाद से उनके समर्थकों को भी सत्ता व संगठन में खास तवज्जौ नहीं मिल रही हैं। ऐसे में पिछले कई माह से राजे अपने समर्थन वाले नेताओं को सरकार व संगठन में एडजस्ट कराने का प्रयास कर रही हैं।

इसे लेकर राजे पार्टी की टॉप लीडरशिप को भी अवगत करा चुकी हैं। राजे चाहती है कि उनके समर्थको को राजस्थान की राजनीति में उचित स्थान मिले। माना यह भी जा रहा है कि राजे ने पीएम मोदी से मुलाकात के समय इस बात को भी रखा हैं।

वहीं आज पीएम मोदी से सीएम भजनलाल शर्मा की मुलाकात के बाद प्रदेश में प्रस्तावित मंत्रिमण्डल विस्तार में इसकी झलक भी देखने को मिल सकती हैं।

झालावाड़ हादसे और सरकार के कामकाज को लेकर चर्चा माना जा रहा है कि पीएम मोदी ने झालावाड़ के पीपलोदी गांव में हुए स्कूल हादसे की लेकर भी दोनों नेताओं के साथ चर्चा की हैं। पीएम मोदी ने भी एक्स अकाउंट पर पोस्ट करके घटना पर दुख जताया था।

झालावाड़ वसुंधरा राजे का निर्वाचन जिला हैं। इस सीट से उनके बेटे दुष्यंत सिंह सांसद भी हैं। इस घटना के बाद प्रदेश सरकार के कामकाज पर भी सवाल खड़े हुए थे।

मुलाकात के बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर राजस्थान के विकास पर चर्चा की। उनके दूरदर्शी नेतृत्व एवं निरंतर सहयोग के लिए राजस्थान की ओर से आभार व्यक्त किया।

हमारी डबल इंजन की सरकार लगातार राजस्थान को एक आदर्श राज्य बनाने की दिशा में कार्य कर रही है, जहां प्रत्येक किसान, युवा, महिला, गरीब और वंचित वर्ग को न्याय मिल रहा है और वे अपनी पूर्ण क्षमता के साथ सम्मान युक्त जीवन जी रहे हैं।

पीएम मोदी ने आने वाले समय में राजस्थान को और अधिक सहयोग देने का आश्वासन दिया है। जिसके लिए उनका समस्त राजस्थानवासियों की ओर से आभार।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading