☜ Click Here to Star Rating



हेरिटेज निगम उपचुनाव में हार के बाद आगामी जयपुर नगर निगम चुनाव भाजपा के लिए चुनौती बन सकता है, क्योंकि कुछ दिन पहले शहर कार्यकारिणी की वायरल सूची में भी वरिष्ठों को तवज्जो नहीं दी गई थी। इसके बाद से वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का एक धड़ा सक्रिय हो गया। इसी का

.

इस डेमेज कंट्रोल को रोकने के लिए भाजपा ने 41-59 की प्लानिंग की है। इसके तहत 41 प्रतिशत टिकट 50 से ज्यादा उम्र के कार्यकर्ताओं को और 59 प्रतिशत नए चेहरों को टिकट मिल सकते हैं। महिलाओं प्रत्याशी भी ज्यादा उतारी जा सकती है। भाजपा आलाकमान भी चाहता है कि निगम चुनाव में 50 की उम्र पार करने वाले कार्यकर्ताओं को तवज्जो दी जाए।

ऐसे में आगामी चुनाव में करीब 62 वार्डों में वरिष्ठ भाजपाइयों को टिकट मिल सकते हैं। बता दें कि आगामी चुनाव 150 वार्डों में होंगे और दो की बजाए एक जयपुर नगर निगम के लिए होंगे। वर्तमान हेरिटेज व ग्रेटर निगम का कार्यकाल नवंबर में पूरा हो जाएगा और दिसंबर माह में जयपुर निगम के नए बोर्ड का गठन हो सकता है।

पूर्व कार्यकारिणी में अधिकतर 50 पार थे, वायरल सूची में युवा

  • शहर कार्यकारिणी की वायरल सूची में युवाओं को तवज्जो मिलने पर पिछले दिनों वरिष्ठों कार्यकर्ताओं ने एक गुपचुप बैठक की थी। इसकी जानकारी संगठन तक पहुंची। इसके बाद से ही वरिष्ठ भाजपाइयों को आगामी चुनाव में जिम्मेदारी दिए जाने की तैयारियां शुरू हो गईं।
  • इस सूची में पुराने सिर्फ 5 चेहरे ही रहे, जिसमें भी 50 की उम्र के सिर्फ दो ही लोग शामिल किए गए थे।
  • पूर्व भाजपा शहर कार्यकारिणी में अधिकतर 50 की उम्र पार करने वाले कार्यकर्ता शामिल थे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading