☜ Click Here to Star Rating


चौपासनी थाना पुलिस ने चाकूबाजी के आरोपियों को पकड़ने रात में तलाशी अभियान चलाया।

जोधपुर की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में दो युवकों को चाकू मारने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिग को निरुद्ध किया गया है।

.

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि स्कूल के हुई मामूली कहासुनी के बाद आरोपियों ने रंजिश पाल ली थी। इसके बाद दो युवकों को चाकू मार दिया था। जिन्हें मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। इधर इस पूरे मामले को लेकर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने रातभर तलाशी अभियान चलाते हुए मामले में शामिल 7 आरोपियों को पकड़ लिया। जिन्हें बाद में थाने लाया गया।

पूरे मामले को लेकर डीसीपी वेस्ट विनीत कुमार ने जानकारी दी।

पूरे मामले को लेकर डीसीपी वेस्ट विनीत कुमार ने जानकारी दी।

घटना को लेकर DCP विनीत कुमार ने जानकारी दी। बताया कि चाकूबाजी की घटना को देखते हुए पुलिस ने रात को तलाशी अभियान चलाकर 7 आरोपियों को पकड़ लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आपसी कहासुनी के चलते दो गुटों के बीच आपस में झगड़ा हुआ था। इसके चलते दो युवकों को चाकू मार दिया गया।

बता दे की इसको लेकर अमन ने रिपोर्ट दी थी। बताया कि 3 अगस्त को वो बाइक पर उसके दोस्त अभिषेक राव, भारत के साथ जा रहा था। इसी दौरान मारवाड़ अपार्टमेंट 14 सेक्टर रोड पर आरोपियों ने उनकी बाइक रूकवाई थी। इस दौरान आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें अमन व उसके साथी अभिषेक राव के सिर में चोट आई जबकि भारत भाग कर बच गया।

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया।

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया।

इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश के निर्देशन पर डीसीपी वेस्ट विनीत कुमार, प्रताप नगर एसीपी रविन्द्र बोथरा के सुपरविजन में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना अधिकारी ईश्वर चंद्र पारीक के नेतृत्व में टीम ने मौका स्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस कार्रवाई में ASI अनिल कुमार, स्वरूप सिंह, भीम सिंह, हैड कांस्टेबल सोहन कुमार, प्रेम चौधरी, कांस्टेबल पिंटू सिंह, दिनेश, अशोक, विक्रम, सुरेंद्र, बाबूलाल व जिला विशेष टीम पश्चिम के उप निरीक्षक पिंटू कुमार, कांस्टेबल देवेंद्र पटेल, मोतीलाल, नरेंद्र, सुनील, भगाराम और दल्ला राम शामिल रहे।

पुलिस ने इस मामले में दुष्यंत सिंह उर्फ पप्पू पुत्र सुरेश सिंह राजपूत, सवाई सिंह पुत्र राणाराम जाट, सचिन गहलोत पुत्र हरीश गहलोत, आबिद खान पुत्र अनीश अहमद, राजा यादव पुत्र बालकिशन, विशाल पुत्र महेंद्र जेठवा, कार्तिक पुत्र दिनेश श्रीमाली को गिरफ्तार किया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading